होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इक्वाडोर और पेरू में भूकंप के झटके (फोटो ट्विटर)
Ecuador Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर (Ecuador) उत्तरी पेरू में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 दर्ज की गई है. शक्तिशाली भूकंप के चलते कई घर और इमारत बुरी से तरह क्षतिग्रस्त हो गए और शहर भर में काफी नुकसान देखने को मिला है. कई इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं, अब तक इस भूकंप से इक्वाडोर में 13 लोगों की मौत हुई है तो वही पेरू में 1 शख्स की मौत हो गई.
भूकंप के कारण कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है. ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाक्विल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में था.
प्राधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण पेरू में एक और इक्वाडोर में 13 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 126 अन्य लोग घायल हुए हैं. इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने संवाददाताओं से कहा कि भूंकप के कारण लोगों में निश्चित ही दहशत फैल गई है. लासो कार्यालय ने एक बयान में बताया कि भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों में से 11 की तटीय राज्य एल ओरो में और दो की पर्वतीय राज्य अजुए में मौत हुई.
पेरू में, इक्वाडोर के साथ लगती उसकी उत्तरी सीमा से मध्य प्रशांत तट तक भूकंप महसूस किया गया. पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि इक्वाडोर की सीमा पर टुंबेस क्षेत्र में एक मकान के ढहने के कारण सिर में चोट लगने से चार वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई. भूकंप के कारण कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाक्विल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…