किंगदाओ शिपयार्ड में मालवाहक जहाज में आग
Qingdao Shipyard Fire: चीन के किंगदाओ शिपयार्ड में खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई. जहाज मरम्मत के लिए यहां लाया गया था. आग इतनी भीषण थी कि कई फायर ब्रिगेड टीमों को मौके पर भेजना पड़ा.
कितने लोगों की मौत का आशंका?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हो सकती है लेकिन चीन सरकार ने अभी तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. राष्ट्रपति ने राहत और बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं.
राहत कार्यों पर राष्ट्रपति का नजर
घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति ने तुरंत राहत कार्यों पर नजर रखी और अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने को कहा. माना जा रहा है कि यह आगजनी काफी बड़े पैमाने पर हुई है.
शिपयार्ड का क्या है महत्व?
किंगदाओ शिपयार्ड चीन की चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन का प्रमुख जहाज निर्माण केंद्र है. यहां वाणिज्यिक जहाज बनाए जाते हैं और पुराने जहाजों की मरम्मत भी होती है. यह शिपयार्ड लगभग 815 एकड़ में फैला हुआ है, जहां बड़े पैमाने पर जहाजों का काम होता है.
जहाज की पहचान पर सवाल
चीनी मीडिया ने बताया कि यह जहाज विदेशी ध्वज वाला था और कुछ दिन पहले ही मरम्मत के लिए किंगदाओ लाया गया था. हालांकि, यह जानकारी साझा नहीं की गई कि जहाज किस देश का था.
ये भी पढ़ें-शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर सस्पेंस, क्या 7 साल बाद होगा आमना-सामना? चीन ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राहत-बचाव कार्य जारी
फिलहाल बचाव दल आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. हादसे की गंभीरता को देखते हुए माना जा रहा है कि यह चीन के हाल के वर्षों की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक हो सकती है.
ये भी पढ़ें-11 देश, दुनिया की 45% आबादी..!’ कैसे बदला ग्लोबल पावर बैलेंस? जानिए BRICS की पूरी ABCD
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


