Bharat Express DD Free Dish

शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर सस्पेंस, क्या 7 साल बाद होगा आमना-सामना? चीन ने दिया चौंकाने वाला जवाब

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर सस्पेंस बरकरार है. बीजिंग ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Suspense over Xi Jinping's visit to India

शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर सस्पेंस

BRICS Summit 2026: बीजिंग में गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन से जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि इस विषय पर उनके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है.

कब होगा ब्रिक्स सम्मेलन?

नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. इस आयोजन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन चीन के राष्ट्रपति की भागीदारी को लेकर अभी भी स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है.

संभावित द्विपक्षीय मुलाकात

गुरुवार को ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शी जिनपिंग सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं और इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने बातचीत भी संभव है. अगर ऐसा होता है तो 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक होगी.

कितने साल बाद भारत यात्रा?

यदि शी जिनपिंग भारत आते हैं तो यह सात वर्षों में उनकी पहली यात्रा होगी. हालांकि अब तक न तो नई दिल्ली और न ही बीजिंग ने इस मुलाकात पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

कब हुई थी पिछली मुलाकात?

हाल ही में किर्गिस्तान के बिश्केक में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में दोनों नेता एक ही मंच पर दिखे थे. वहां उन्होंने हाथ मिलाया था, लेकिन औपचारिक बैठक नहीं हुई थी.

ये भी पढ़ें-11 देश, दुनिया की 45% आबादी..!’ कैसे बदला ग्लोबल पावर बैलेंस? जानिए BRICS की पूरी ABCD

शी की संभावित यात्रा से पहले भारत और चीन के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत भी हुई. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन का दौरा कर राजनयिक संवाद को आगे बढ़ाने की कोशिश की. इसके अलावा सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय की कार्य प्रणाली की बैठक भी आयोजित हुई, जिसके बाद दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों ने सीमा विवाद पर चर्चा की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read