चीन में रोबोट ने तोड़ दिया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड
Robot Breaks Usain Bolt Record: साल था 2009, जगह थी बर्लिन. यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा था. इस चैंपियनशिप में 100 मीटर की दौड़ आयोजित की गई. उस दिन जमैका के धावक उसैन बोल्ट ने वो दौड़ लगाई, जिसका रिकॉर्ड आजतक बरकरार है. उन्होंने 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया था, लेकिन आज एक रोबोट ने तोड़ दिया. उसने 9.39 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर ली.
चीन की राजधानी बीजिंग में पांच दिवसीय वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मानव खेलों पर आधारित 51 स्पर्धा आयोजित हुई. इस स्पर्धा में यह देखा जा रहा था कि रोबोट कौन-कौन से काम कर सकते हैं, जैसे- कारखानों, रेस्टोरेंटों और कार्यालयों में काम कर सकते हैं या नहीं.
WATCH: A Chinese humanoid robot has run 100 meters in 9.39 seconds, beating Usain Bolt’s legendary 9.58-second world record.#China #HumanoidRobot #Robotics #RobotRace #AI #ArtificialIntelligence #RoboticsTechnology #TechNews #FutureTech #RobotTechnology #Innovation #ChineseTech pic.twitter.com/So81WgT8Vw
— VIRAL VOLT (@ViralVolT1) August 23, 2026
100 मीटर स्प्रिंट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक इस स्पर्धा में 30 खेल प्रतियोगिताएं और 21 प्रतियोगिताएं सेनेरियो के आधार पर आयोजित हुईं. शनिवार को हुए इस कंपटीशन में दो रोबोट्स ने उसैन बोल्ट का 100 मीटर स्प्रिंट में 9.58 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इन रोबोट्स ने 9.39 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर ली. हालांकि इन रोबोट्स के ब्रेकिंग में समस्या आई. दोनों रोबोट्स फिनिश लाइन के कुछ मीटर बाद एक दीवार से टकरा गए.
वहीं 400 मीटर की दौड़ में एक रोबोट ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया. उसने 39.7 सेकेंड में यह दौड़ पूरी कर ली. इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के वेड वैन नीकेर्क रोबोट के पास था. इस रोबोट ने 43.03 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी की थी.
इन कंपटीशन्स में भाग लेंगे रोबोट्स
अमेरिकी समचारा एजेंसी रॉयटर्स चीन के लुमोस रोबोटिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू चाओ के हवाले से बताया कि ये गेम हार्डवेयर को बेहतर बनाने में मदद करने और उद्योगों को एक प्रदर्शन मंच देने के लिए आयोजित किया गया. अगर यह सफल होता है तो आने वाले समय में यह दुनिया की बहुत सी समस्याओं को खत्म करने में रोबोट्स काफी मददगार साबित होंगे.
ये भी पढ़ें- 52 फाइनलिस्ट, एक ताज: आज होगा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फैसला
इन खेलों के अलावा इस कंपटीशन में रोबोट इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, रेस्टोरेंट के संचालन, इमरजेंसी से निपटने जैसी स्पर्धा में भाग लेंगे. जिसमें यह देखा जायेगा कि ये रोबोट्स कितने फायदेमंद हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


