Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आ गई Cancer की वैक्सीन! रूस ने मेडिकल साइंस की दुनिया में कर दिया चमत्कार, Putin बोले- मुफ्त में करेंगे वैक्सीनेशन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कैंसर वैक्सीन के विकास पर काम किया जा रहा है. मई में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चार मरीजों पर व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन का परीक्षण किया था.

cancer vaccine

सांकेतिक तस्वीर.

रूस ने कैंसर के इलाज के लिए एक व्यक्तिगत वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है, जिसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. यह वैक्सीन कैंसर मरीजों के इलाज के लिए होगी, न कि ट्यूमर को बनने से रोकने के लिए. रूस के वैज्ञानिकों ने बताया है कि हर शॉट व्यक्तिगत रूप से मरीज के लिए तैयार किया जाएगा, जो पश्चिमी देशों में विकसित हो रही कैंसर वैक्सीन्स के समान है.

तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले

रूस में कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, 2022 में 6,35,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए थे. कोलन, स्तन और फेफड़ों के कैंसर सबसे आम हैं. व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन्स का उद्देश्य इम्यून सिस्टम को प्रशिक्षित करना है ताकि वह मरीज के कैंसर से जुड़े विशिष्ट प्रोटीनों को पहचान सके और उन पर प्रभाव डाल सके.

फाइनल स्टेज में वैक्सीन का काम

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वैक्सीन किस प्रकार के कैंसर का इलाज करेगी, इसकी प्रभावशीलता कितनी होगी या रूस इसे कैसे लागू करेगा. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि उनके देश के वैज्ञानिक कैंसर वैक्सीन को लेकर काम कर रहे हैं और वे अंतिम चरण में हैं. वैक्सीन आने के बाद इसे रूसी नागरिकों को मुफ्त में दी जाएगी.

कैंसर वैक्सीन पर हो रही रिसर्च

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कैंसर वैक्सीन के विकास पर काम किया जा रहा है. मई में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चार मरीजों पर व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन का परीक्षण किया था.

यह भी पढ़े-ं Make In India PM मोदी की अद्भुत पहल, उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना: पुतिन

मौजूद हैं ये वैक्सीन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वर्तमान में ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) और हेपेटाइटिस बी (एचबीवी) के खिलाफ वैक्सीन मौजूद हैं, जो सर्वाइकल और लिवर कैंसर का कारण बनते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital