Russia Ukraine Ceasefire
Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर खत्म होते ही एक बार फिर जंग भड़क चुकी है. मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन पर कई हमले किये. इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय ने की. जिसमें बताया गया कि रूसी सेना ने विशेष सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन की तरफ से किये गए हमलों का जवाब दिया गया.
मॉस्को ने आरोप लगाया कि सीजफायर के दौरान कीव (यूक्रेन) ने स्पेशल ऑपरेशन जोन में कुल 30,383 बार सीजफायर का उल्लंघन किया.
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीजफायर के दौरान रूसी सेना ने इसे पूरी तरह से माना और वे अपनी पहले से तय जगहों पर ही आठ मई को रात 12 बजे से 11 मई को रात 12 बजे तक डटे रहे.
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान यूक्रेन ने रूस की सेना की स्थिति पर 859 बार हमला किया, जिसमें रॉकेट लॉन्चर, तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा 5,825 ड्रोन हमले भी किए गए.
कुछ इस तरह से रूस ने दिया यू्क्रेन को जवाब
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना ने इन हमलों का जवाब दिया और यूक्रेनी सेना के रॉकेट लॉन्चर, तोपखाने, मोर्टार पोजिशन और ड्रोन लॉन्च साइट्स पर जवाबी कार्रवाई की.
मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन में शांति समझौते की दिशा में काफी काम हो चुका है, लेकिन अभी किसी तय तारीख या लक्ष्य के बारे में बात करना जल्दी होगा.
समाधान करीब है लेकिन पक्की नहीं
उन्होंने कहा कि शांति प्रक्रिया में बहुत काम हो चुका है, जिससे कहा जा सकता है कि समाधान करीब है. लेकिन, अभी इस बारे में कोई पक्की बात नहीं कही जा सकती.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने सात मई को घोषणा की थी कि रूस आठ मई की आधी रात से 10 मई तक सीजफायर लागू करेगा, जो यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान था.
WW-2 में सोवियत संघ की जीत पर हुआ था सीजफायर
यह सीजफायर द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की 81वीं सालगिरह के समारोहों से पहले घोषित किया गया था..
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का पंचमुखी हनुमान मंदिर: यहां खूब लगते हैं ‘जय श्री राम’ के जयकारे, सदियों से सुरक्षित बजरंगबली की प्रतिमा
मंत्रालय ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की जीत की 81वीं वर्षगांठ के अवसर पर, आठ मई की रात 12 बजे से 10 मई तक रूस की तरफ से सीजफायर घोषित किया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


