Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सऊदी अरब के Sleeping Prince का हुआ निधन, एक सड़क हादसे ने बदल दी थी जिंदगी, 20 साल तक कोमा में रहे प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद

साल 2005 में कार एक्सीडेंट के बाद प्रिंस अल-वलीद कोमा में चले गए थे. हादसे के वक्त वह महज 15 साल के थे. प्रिंस अल-वलीद को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद उन्हें सऊदी अरब वापस लाया गया.

Al-Waleed bin Khalid

सऊदी अरब के प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का निधन.

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ के नाम से मशहूर प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद (Al-Waleed bin Khalid) का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह करीब दो दशक कोमा में थे. प्रिंस अल-वलीद के परिवार ने रविवार को उनके निधन की पुष्टि की है.

Al-Waleed Bin Khalid के पिता ने दी जानकारी

प्रिंस अल-वलीद के पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अल्लाह के हुक्म, नियति में पूर्ण विश्वास और गहरे दुःख के साथ, हम अपने प्यारे बेटे प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. अल्लाह उन पर रहम करे.”

15 साल की उम्र में हुआ था कार एक्सीडेंट

परिवार ने घोषणा की है कि रविवार को रियाद स्थित इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में असर की नमाज बाद अंतिम संस्कार की नमाज अदा की जाएगी. साल 2005 में कार एक्सीडेंट के बाद प्रिंस अल-वलीद कोमा में चले गए थे. हादसे के वक्त वह महज 15 साल के थे. प्रिंस अल-वलीद को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद उन्हें सऊदी अरब वापस लाया गया. यहां उन्हें रियाद के किंग अब्दुल अजीज मेडिकल सिटी में भर्ती कराया गया.

अमेरिका और स्पेन के विशेषज्ञों से इलाज सहित व्यापक चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद, प्रिंस (Al-Waleed bin Khalid) पूरी तरह से होश में नहीं आ सके. प्रिंस अल-वलीद करीब 20 वर्षों तक वह वेजिटेटिव स्टेट में रहे. इस दौरान वह वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट पर निर्भर थे.

यह भी पढ़ें- क्या है एपस्टीन सेक्स स्कैंडल (Epstein Sex Scandal) जो ट्रंप के लिए बन गया मुसीबत, क्यों अमेरिकी एजेंसियों पर लग रहे फाइल दबाने के आरोप ?

पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल, बेटे (Al-Waleed bin Khalid) को जीवित रखने के फैसले पर अड़े रहे. उन्होंने लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने के सुझाव को अस्वीकार कर दिया. वर्षों तक अपने बेटे के बिस्तर के पास पिता की मौजूदगी ने लोगों के साथ एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया. अप्रैल 1990 में जन्मे प्रिंस अल-वलीद, सऊदी शाही परिवार के एक प्रमुख सदस्य, प्रिंस खालिद बिन तलाल के सबसे बड़े बेटे थे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital