Bharat Express DD Free Dish

नेस्तनाबूद होगा पाकिस्तान! डोनाल्ड ट्रप ने कहा- मोदी को मेरा फुल सपोर्ट, आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस (Tammy Bruce) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन से पूरा समर्थन मिला है.

Tammy Bruce

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस (Tammy Bruce) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन से पूरा समर्थन मिला है, उन्होंने कहा कि वे पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं. शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए ब्रूस ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है. विदेश विभाग की प्रवक्ता ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ के साथ हुई बातचीत का हवाला दिया.

Tammy Bruce ने कहा- अमेरिका भारत के साथ

टैमी ब्रूस ने कहा, “हम बारीकी से नज़र रख रहे हैं. कल, सचिव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ से बात की. जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ़्ते प्रधानमंत्री मोदी से कहा था, आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ अमेरिका मज़बूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है.” उन्होंने कहा, “सचिव ने दोनों देशों को एक ज़िम्मेदार समाधान की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखे. जैसा कि मैंने उल्लेख किया है, हम कई स्तरों पर दोनों देशों की सरकारों के संपर्क में बने हुए हैं.”

यह पूछे जाने पर कि क्या तनाव कम करने की मांग पर ध्यान दिया जा रहा है, ब्रूस (Tammy Bruce) ने कहा, “हम दोनों पक्षों से एक जिम्मेदार समाधान की मांग कर रहे हैं. और इसके अलावा, मैं आपको कोई और विवरण नहीं दे सकती.”

आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी

बता दें यह बयान अमेरिकी की ओर से तब आया है, जब पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए क्रूर हमले के बाद जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में वृद्धि हुई है, जहां पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, और कई अन्य घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से बात, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के आत्मरक्षा अधिकार का किया समर्थन

भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को स्थगित रखना और अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना शामिल है. भारत ने उच्चायोगों की ताकत को कम करने का भी फैसला किया है. सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी तरह से छूट दे रखी है. भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read