Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टैरिफ और नोबेल विवाद ने क्वाड सम्मेलन पर डाला असर, राष्ट्रपति ट्रंप ने टाला भारत दौरा

राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार उनका दौरा रद्द हो गया है.

इस साल के अंत में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन होने वाला है. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) भी इस सम्मेलन में शामिल होने वाले थे लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार उनका दौरा रद्द हो गया है. न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो ट्रंप और पीएम मोदी के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों में काफी बिगड़ गए है.

न्यू यॉर्क रिपोर्ट में ट्रंप का दावा

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप (Donald Trump) ने कई बार दावा किया कि मई में भारत-पाकिस्तान के बीच जो चार दिन का तनाव हुआ था उसे उन्होंने ही सुलझाया है लेकिन भारत ने उनके इस दावे को साफ तोर पर पहले ही खारिज कर दिया था. भारत ने उनके बयान पर कहा था कि संघर्ष विराम दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत से हुआ था. इस तनाव को कम कराने में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी.

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बात

17 जून को G7 सम्मेलन से लौटते वक्त ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) से फोन पर करीब 35 मिनट तक बात की. इस दौरान उन्होंने फिर से कहा कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामित करने वाला है और अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी से भी यही उम्मीद जताई थी. लेकिन भारत ने ट्रंप के इस फैसले को ठुकरा दिया और नोबेल पर कोई चर्चा नहीं की.

ट्रंप का 40 से ज्यादा बार दावा

नोबेल पुरस्कार पर चर्चा नहीं होने के बाद दोनों नेताओं के बीच और खटास बढ़ गई. व्हाइट हाउस ने इस कॉल पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया था लेकिन ट्रंप ने सार्वजनिक मंचों पर 40 से ज्यादा बार दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म किया है.

भारत पर ट्रंप का टैरिफ बम

रिश्तों में और तनाव तब बढ़ गया जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टारिफ लगा दिया. विशेषज्ञों का मानना है कि ये कदम सिर्फ रूस को लेकर नहीं था बल्कि भारत को निशाना बनाने की रणनीति थी.

इसे भी पढ़ें-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेंगे

NYT ने क्या कहा?

NYT ने कहा कि ट्रंप ने कई बार मोदी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. टैरिफ को लेकर दोनों देशों में घमासान मचा हुआ है और भारत अब वैकल्पिक बाजार की तलाश में जुट गया है. इस सबके चलते ट्रंप का भारत दैरा फिलहाल टल गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital