होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एलन मस्क
ट्विटर में छंटनी के बीच, एलन मस्क अपने नए सीईओ के पद पर स्टीव डेविस को नियुक्त कर सकते हैं. स्टीव डेविस मस्क के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और वर्तमान में द बोरिंग कंपनी के सीईओ हैं. बोरिंग कंपनी मस्क द्वारा स्थापित एक बुनियादी ढांचा और टनल निर्माण सेवा कंपनी है. प्लेटफॉर्मर के अनुसार, डेविस पिछले साल मस्क की ट्रांसिशन टीम के हिस्से के रूप में ट्विटर से जुड़े थे.
मस्क ने डेविस को लागत में 500 मिलियन डॉलर की कटौती करने का काम सौंपा था, लेकिन अंत में उन्होंने लगभग 1 अरब डॉलर की कटौती की थी.
रिपोर्ट में कहा गया है, “खर्च कम करने में उनकी सफलता ने आंतरिक रूप से अटकलें बढ़ा दी हैं कि मस्क उन्हें ट्विटर के अगले सीईओ के रूप में चुनेंगे.” डेविस ट्विटर पर मस्क के दाएं हाथ के रूप में उभर रहे हैं. उधर ट्विटर में इन दिनों छंटनी के दौर जारी है. रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट छंटनी ने 200 से अधिक कर्मचारियों को प्रभावित किया जिसमें डेविस की महत्वपूर्ण भूमिका थी. छंटनी के नए दौर में उत्पाद प्रबंधक, इंजीनियर और डेटा विज्ञान के कई लोग प्रभावित हुए हैं.
ये भी पढ़े:- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल की पत्नी ने बताया जान को खतरा, कहा- “पति की हत्या के बाद से मिल रही हैं धमकियां”
कंपनी के सेल्स के कार्यवाहक प्रमुख क्रिस रेडी को भी जाने के लिए कहा गया है. इस हालिया कटौती के साथ, ट्विटर के सीईओ ने कम से कम चार दौर की छंटनी की है. नवंबर में छंटनी के दौर के बाद और अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं करने के उनके वादे के बावजूद यह हो रहा है, जिसने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के 7,500 कर्मचारियों में से दो-तिहाई को प्रभावित किया है. 2018 में अलग होने से पहले बोरिंग कंपनी का गठन स्पेसएक्स की सहायक कंपनी के रूप में किया गया था.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…