दुनिया

“Pakistan मे तोड़फोड़ और आगजनी के पीछे BJP और RSS का हाथ”, इमरान की गिरफ्तार के बाद शरीफ सरकार का बड़ा आरोप

Pakistan Violence: पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमखान की गिरफ्तारी के बाद से गृहयुद्ध जैसे हालात हो गए हैं. पाक के कई शहरों में PTI समर्थकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है. ऐसे में 19 लोगों की जान चली गई है. इस बीच पाकिस्तान ने अपने मुल्क में हो रही हिंसा का दोष भारत और आरएसएस पर मड़ दिया है. यहां हालात इतने खराब हो गए हैं कि इसमें शरीफ सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है. कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की हिंसा देखने को मिली है. यहां तक कि हिंसा करने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर पर भी हमला बोल दिया है.

पाक पीएम शहबाज शरीफ के विशेष सहायक अत्ता तरार ने 10 मई को मीडिया के सामने कहा कि “जो लोग तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. ये सारे लोगों भारत से आए है. ये लोग RSS और बीजेपी की ओर से भेजे गए है”.  उन्होंने आगे कि “इमरान खान की गिरफ्तारी के पीछे RSS और बीजेपी से जुड़े हुए लोगों का हाथ है. इस घटना के बाद भारत में जश्न मनाया गया है. RSS और बीजेपी ने इसका जश्न मनाया है. पाकिस्तान में जो रहा है उसको लेकर भारत में मिठाइयां बांटी गईं और ये यब आरएसएस के कहने पर हुआ है”.

गृहयुद्ध की ओर पाकिस्तान!

गौरतलब है कि पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तार के बाद से ही हिंसा हो रही है. इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर और देश भर के अन्य प्रमुख शहरों में पीटीआई समर्थकों ने अपना गुस्सा हिंसा के जरिए जाहिर किया है. रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) की ओर जाने वाली सड़कों को जाम कर दिया गया है. सड़कों पर टायर आग के हवाले कर दिए गए है. झाड़ियों में आग लगा दी गयी है. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए है कि यहां आर्मी के ऊपर भी हमला कर दिया गया है. आर्मी के अधिकारियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-    Punjab: गोल्डन टेम्पल के पास बार-बार क्यों हो रहे धमाके ? 5 दिन में तीसरी बार विस्फोट से दहशत में लोग, एक संदिग्ध को पकड़ा

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अधिकारियों ने सेना को बुलाया

इमरान खान की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद तनाव बढ़ने के बीच पंजाब के बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अधिकारियों ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना की टुकड़ियों को बुलाया है. यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी. आंतरिक मंत्रालय ने पंजाब सरकार के अनुरोध पर सैनिकों की दस कंपनियों को मंजूरी दी है. सरकार ने कहा है कि कानून, व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी. जियो न्यूज ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 14 से अधिक सरकारी भवनों पर हमला किया, लूटपाट की और सरकारी संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago