Sumeera Rajput Murder Case: पाकिस्तान में महिला कंटेंट क्रियेटर्स की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सना यूसुफ के बाद अब एक और कंटेंट क्रियेटर सुमीरा राजपूत (Sumeera Rajput) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. सुमीरा की लाश पाकिस्तान के घोटकी जिले के बागो इलाके में स्थित उनके मकान में मिली है. सुमीरा राजपूत की बेटी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां को जहर देकर मारा गया है.
पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि सुमीरा को हजर देकर ही मारा गया है. कुछ लोग सुमीरा पर लगातार शादी का दबाव बना रहे थे. उन्हीं ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बता दें कि, सुमीरा राजपूत (Sumeera Rajput) का नाम पाकिस्तान के मशहूर कंटेंट क्रियेटरों में आता था. उनके टिकटॉक पर 58 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वहीं 10 लाख से ज्यादा उनको लाइक्स मिल चुके थे.
Sumeera Rajput Murder Case में बेटी ने बताई सच्चाई
पाकिस्तान के न्यूज चैनल जिओ न्यूज ने बताया कि सुमीरा राजपूत की 15 साल की बेटी है. बेटी भी कंटेंट क्रियेटर है. बेटी ने जिओ न्यूज को बताया कि कुछ लोगों ने उसकी मां सुमीरा को जहरीली गोलियां खिलाकर मौत के घाट उतार दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले लोग पिछले कई दिनों से उसकी मां पर शादी का दबाव बना रहे थे.
Sumeera Rajput Murder Case: पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों बाबू राजपूत और मुहम्मद इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले की पुष्टि करते हुए घोटकी जिले के पुलिस अधिकारी अनवर शेख ने बताया कि, सुमीरा राजपूत की हत्या की गई है. फिलहाल एफआईआर नहीं दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इस मामले में कोई और एंगल तो नहीं है.
ये भी पढ़ें- थाईलैंड-कंबोडिया तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय यात्रियों को सीमा से दूर रहने की दी सलाह
सुमीरा की मौत जहर के डोज से हुई है-SSP
वहीं घोटकी जिले के एसएसपी मुहम्मद खेतान ने जिओ न्यूज को बताया कि सुमीरा राजपूत का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. जिसमें पता चला है कि सुमीरा की मौत जहर के डोज से हुई है.
पाकिस्तान में महिला कंटेंट क्रियेटर्स की लगातार हो रही हत्याएं
सुमीरा राजपूत की हत्या का मामला कोई पहला मामला नहीं है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली युवतियों के साथ लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है. एक महीने पहले इस्लामाबाद की कंटेंट क्रियेटर सना यूसुफ की भी उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में सना के ही चचेरे भाई उमर हयात को गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान में लगातार हो रही महिला कंटेंट क्रियेटर्स के साथ हिंसा की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





