Bharat Express DD Free Dish

US Israel Iran Conflict: ट्रंप बोले- हमारे ऑपरेशन का मकसद ईरान को आजाद कराना है, वे हथियार डालें या मौत का सामना करें

Trump Statement On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का मकसद ईरान को आजाद कराना है. बेहतर होगा कि वहां की मिलिट्री हथियार डाल दे. उन्‍हें माफी मिल जाएगी. वरना इस रिजीम पर मौत बरसेगी.’

Donald Trump Gives Iran a 15-Day Ultimatum for Nuclear Agreement

अमेरिका और इजरायल ने आज ईरान पर संयुक्त रूप से हवाई हमले शुरू कर दिया है. जिससे ईरान की राजधानी तेहरान और दूसरे इलाकों में कई जगहों पर विस्फोट हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ये ऑपरेशन ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’ है. इसका मुख्य मकसद ईरान को आजाद कराना है. ट्रंप ने कहा कि ईरानी लोगों की आजादी अमेरिका की चिंता है. उन्होंने ईरानी सेना से हथियार डालने की अपील की है.

ट्रंप ने ईरान के लोगों से क्या कहा?

ट्रंप ने ईरानी नागरिकों से कहा कि हमले खत्म होने के बाद अपनी सरकार पर कब्जा कर लें. ये उनके लिए पीढ़ियों का मौका है. उन्होंने कहा कि ईरानी लोग घर में रहें क्योंकि बाहर खतरनाक है. बम हर जगह गिरेंगे. ट्रंप ने ईरानी सेना और पुलिस को चेतावनी दी कि हथियार डाल दें तो इम्यूनिटी मिलेगी. नहीं तो मौत तय है. ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी न्यूक्लियर पावर नहीं बन सकता है.

इजरायल ने प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक की. 30 से ज्यादा जगहों पर हमला हुआ. इनमें राष्ट्रपति पैलेस, इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री, सुप्रीम लीडर का ऑफिस, न्यूक्लियर एजेंसी और परचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स शामिल हैं. तेहरान में धुआं और विस्फोट की खबरें आईं. अमेरिका ने ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ चलाया.

ईरान ने 70 से ज्यादा मिसाइल दागीं

ईरान ने इजरायल पर 70 से ज्यादा मिसाइल दागीं. तेल अवीव को भी निशाना बनाया. ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस पर भी हमला किया. ईरान समर्थित हूती ने रेड सी में फिर हमला शुरू किया. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह ले जाया गया है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सुरक्षित हैं. कई देशों में एयरस्पेस बंद हो गया तथा फ्लाइट्स कैंसल हो गई.

न्यूक्लियर टॉक्स और दुनिया की चिंता

ट्रंप ने कहा कि ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से बना रहा है. लंबी रेंज की मिसाइल बना रहा है. हमले से मिसाइल इंडस्ट्री को तबाह किया जाएगा. न्यूक्लियर टॉक्स चल रहे थे लेकिन हमलों से बातचीत पर सवाल उठ गया. रूस ने अमेरिका से हमला रोकने को कहा. इंडिया ने इजरायल में अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी की. मिडिल ईस्ट में फुल स्केल वॉर जैसी स्थिति है और तनाव बहुत ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: PAK Afghanistan Conflict से चीन क्यों बेचैन? भारत-अमेरिका की क्या भूमिका, किसे होगा भारी नुकसान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read