Bharat Express DD Free Dish

‘अमेरिका की जीत नहीं मानेंगे न्यूज हाउस’, जंग के बीच ट्रंप का मीडिया पर हमला

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लंबा पोस्ट लिखकर मीडिया संस्थानों पर पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दे, तब भी कुछ मीडिया हाउस इसे अमेरिका की जीत नहीं बताएंगे.

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर मीडिया संस्थानों पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े हालात की कवरेज को पक्षपातपूर्ण बताया. ट्रंप ने कहा कि कुछ मीडिया हाउस जानबूझकर उनके प्रशासन के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ईरान को लेकर तीखा तंज

पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दे, उसकी नौसेना और वायुसेना खत्म हो जाए, सेना हथियार डाल दे और नेतृत्व सरेंडर डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर दे, तब भी कुछ मीडिया संस्थान इसे अमेरिका की जीत नहीं मानेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे चैनल और अखबार ईरान को ही विजेता घोषित कर देंगे.

ये भी पढ़ें-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, बाजार में बनी अस्थिरता; जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मीडिया संस्थानों पर आरोप

ट्रंप ने कुछ बड़े मीडिया हाउस का नाम लेते हुए उन्हें फेल और फेक न्यूज करार दिया. उनका कहना था कि ये संस्थान सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर उनके खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने में लगे हैं.

ये भी पढ़ें-जालौन में खाकी का रौब, महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, बस में जबरन बैठने पर हंगामा

डेमोक्रेट्स पर भी निशाना

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि मीडिया और डेमोक्रेट्स दोनों ही रास्ता भटक चुके हैं और उनकी सोच पूरी तरह पागलपन की तरफ जा रही है. राष्ट्रपति ने दावा किया कि चाहे अमेरिका कितनी भी बड़ी जीत हासिल करे ये लोग उसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें-‘चुनरी चुनरी’ रीक्रिएट वर्जन पर मचा बवाल, अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान; वरुण धवन पर भी साधा निशाना

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read