Bharat Express DD Free Dish

जालौन में खाकी का रौब, महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, बस में जबरन बैठने पर हंगामा

UP News: जालौन के उरई में एक महिला सिपाही ने दिल्ली जाने वाली बस में जबरन बैठने की कोशिश कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. यात्रियों को घंटों परेशानी हुई और पुलिस को मौके पर आना पड़ा.

UP News: जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही ने बुधवार को शताब्दी बस में जबरन बैठने की कोशिश की. अमर ट्रेवल्स की दिल्ली जाने वाली टूरिस्ट बस में सीटें भर जाने के बावजूद वह सफर करने पर अड़ी रही.

यात्रियों को हुई परेशानी

महिला सिपाही के इस हंगामे से बस में बैठे यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी. दिल्ली जाने वाले लोग समय पर अपनी मंज़िल तक नहीं पहुंच सके और बस स्टाफ भी असमंजस में रहा.

स्टाफ से बहस

बस कर्मचारियों ने जब महिला सिपाही को बताया कि सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, तो वह खाकी का रौब दिखाने लगी. स्टाफ ने रोकने की कोशिश की लेकिन सिपाही ने वर्दी का दबाव डालते हुए बस में बैठने की ज़िद जारी रखी.

पुलिस को दी गई सूचना

बस चालक ने मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के सामने भी महिला कांस्टेबल ने अपना ड्रामा जारी रखा और घंटों तक बस को रोके रखा.

ये भी पढ़ें-दिल्ली से हरी झंडी, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा? कर्नाटक में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला सिपाही को वर्दी का रौब दिखाते हुए देखा जा सकता है. मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read