Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फोन पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, नेतन्याहू को कहा ‘पागल’, लेबनान हमलों पर जताई नाराजगी

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के पीएम नेतन्याहू से फोन पर बातचीत में लेबनान पर हो रहे हमलों को लेकर नाराजगी जताई. ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘पागल’ कहा.

US Israel Iran conflict:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. इस दौरान ट्रंप ने लेबनान पर इजराइली हमलों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और नेतन्याहू को सीधे ‘पागल’ कह दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिशों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

हमले रोकने की मांग

एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने हिज्बुल्लाह पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की. उन्होंने नेतन्याहू से कहा कि लेबनान की राजधानी पर बमबारी की धमकियां इजराइल को दुनिया में और ज्यादा अलग-थलग कर देंगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है और इसके लिए उन्हें उनका अहसानमंद होना चाहिए.

शांति प्रयासों पर असर

ट्रंप को चिंता थी कि लेबनान में जारी हमले मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने की कोशिशों और ईरान के साथ चल रही बातचीत को बिगाड़ सकते हैं. इसी वजह से उन्होंने नेतन्याहू से सीधे बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की.

‘तुम बिल्कुल पागल हो’

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा,

“तुम बिल्कुल पागल हो. अगर मैं न होता तो तुम अब तक जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं और अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इसी वजह से इजराइल से भी नफरत बढ़ रही है.”

नेतन्याहू पर बरसे ट्रंप

रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में नेतन्याहू को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री की मौजूदा नीतियों से दुनिया भर में इजराइल की छवि खराब हो रही है. ट्रंप ने गुस्से में पूछा कि आखिर नेतन्याहू कर क्या रहे हैं.

वॉशिंगटन की चिंता

अमेरिका को डर है कि इजराइल की तरफ से लेबनान पर हो रही कार्रवाई ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने की कोशिशों को खतरे में डाल सकती है. तेहरान ने समझौते के लिए लेबनान में सीजफायर को शर्त बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर दबाव बनाया और नेतन्याहू बस ‘ठीक है, ठीक है’ कहते रहे.

ये भी पढ़ें-बदला पूरा? ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप पर मिसाइल हमले का दावा किया

हिज्बुल्लाह पर हमले रोकने का आदेश

हाल ही में इजराइल ने दक्षिणी बेरुत में आतंकवादियों पर हवाई हमले किए थे. इसके बाद ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से पीछे हटने की धमकी दी थी. इसी कारण ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि हिज्बुल्लाह पर हमले तुरंत बंद किए जाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital