अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आज 6 साल बाद मुलाकात हुई है. यह बैठक साउथ कोरिया के बुसान शहर में हो रही है. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर गर्मजोशी से अभिवादन किया. इससे पहले दोनों की आखिरी मुलाकात 2019 में जापान के ओसाका में हुई थी. उस मुलाकात के बाद से ही अमेरिका और चीन के रिश्तों में खटास आ गई थी.
दुनियाभर की टिकी हैं नजरें
इस बार की बैठक पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं क्योंकि ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में चीन पर भारी टैरिफ लगाए थे और आगे और बढ़ाने की चेतावनी भी दी थी. ऐसे में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक मुद्दों को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ है.
ट्रंप ने क्या कहा?
मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा,
“हमारी बातचीत बहुत सफल होगी, इसमें मुझे कोई शक नहीं है. शी जिनपिंग को ‘सख्त वार्ताकार’ बताया और कहा कि यह अच्छी बात नहीं है लेकिन हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं.”
#WATCH | President of the United States Donald Trump meets Chinese President Xi Jinping in Busan, South Korea.
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/jv4Qx8wfk3
— ANI (@ANI) October 30, 2025
व्यापार और टैरिफ पर बातचीत
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस बैठक में कोई ट्रेड डील साइन हो सकती है, तो उन्होंने कहा, “ऐसा हो सकता है.” इससे साफ है कि बातचीत का एजेंडा व्यापार और टैरिफ पर केंद्रित है.
#WATCH | "Could be", says US President Donald Trump on being asked if he is planning to sign a trade deal with Chinese President Xi Jinping in Busan, South Korea
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/1NqxNJiEt3
— ANI (@ANI) October 30, 2025
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री साने ताकाइची को दी बधाई, भारत-जापान संबंध को लेकर फोन पर हुई चर्चा
किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है?
बैठक में रेयर अर्थ मटेरियल्स पर भी चर्चा हो सकती है. चीन ने हाल ही में इनकी तकनीकों और निर्यात पर सख्ती बढ़ाई है, जबकि अमेरिका ने एक नवंबर से चीन के सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है. ऐसे में ये बातचीत दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


