US Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल की सेना शनिवार की सुबह ईरान पर कहर बनकर टूट पड़ीं. इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान सहित सभी बड़े शहरों को निशाना बनाया गया. इस हमले में ईरान के रक्षा मंत्री और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर मारे गए हैं. अब इस बारे में बड़ा खुलासा हुआ है.
रॉयटर्स के मुताबिक CIA ने खामेनेई के मारे जाने पर एक बड़ा और महत्वपूर्ण आकलन किया था. जिसके मुताबिक अगर इस हमले में खामेनेई मारे जाते हैं तो उनकी जगह पर उनसे भी ज्यादा कट्टरपंथी संगठन आईआरजीसी (IRGC) सत्ता में आ जाएगी. जो उनके लिए और ज्यादा खतरनाक होगा.
यह आकलन दो हफ्तों में तैयार किया गया था. जिसमें यह विचार किया गया कि अगर इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई मारे जाते हैं तो ईरान में क्या होगा और किस हद तक एक सैन्य संगठन देश में सत्ता परिवर्तन को गति देगा.
शिया धर्म की रक्षा करना IRGC का उद्वेश्य
IRGC का उद्वेश्य ईरान में शिया मुस्लिम धर्म की रक्षा करना है. ईरान में दिसंबर के अंत में शुरू हुए अबतक के सबसे बड़े प्रदर्शन को कुचलने में भी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने ही अहम भूमिका निभाई थी.
ईरान से खामेनेई शासन को उखाड़ फेंकने के संबंध में डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही संकेत दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान में सत्ता परिवर्तन करना चाहता है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि खामेनेई को हटाने के बाद उनकी जगह ईरान में कौन लेगा.
ट्रंप ने तेहरान को बताया आतंकवादी शासन
शनिवार की सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में तेहरान की सरकार को आतंकवादी शासन बताया और ईरानियों को सरकार पर कब्जा करने के लिए उकसाया.
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ने ईरान के साथ होने वाले टकराव को टालने के लिए तेहरान के साथ परमाणु समझौता करने की कोशिश की थी. हालांकि इसमें उसे सफलता नहीं मिली.
“ट्रंप अभी भी बदल सकते हैं मन”
रॉयटर्स के मुताबिक शनिवार को ईरान पर हुए हमले की सूचना ट्रंप के कहने पर हुई थी. जिस बारे में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कुछ शुक्रवार की रात को ही गैंग ऑफ एट को सूचना दी थी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रंप इसपर अभी भी मन बदल सकते हैं.
बता दें कि, अमेरिका और इजरायल के इस संयुक्त हमले का ईरान मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. ईरान ने बदला लेने के उद्वेश्य से मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





