Bharat Express DD Free Dish

“हम चीन को बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन…”, ट्रंप ने China को लेकर ये क्या बोल दिया, शी जिनपिंग सुनकर हो जाएंगे आगबबूला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Trump) ने सोमवार (स्थानीय समय) को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

US President Trump बोले- हम चीन को बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Trump) ने जब से सत्ता संभाली है, किसी न किसी फैसले को लेकर अक्सर चर्चा में हैं. उनके टैरिफ को लेकर दुनिया भर में इस बात की चर्चा जोरों पर है, कि आखिर ट्रंप अन्य देशों के साथ किस तरह का व्यापार करना चाहते हैं? इसी बीच उन्होंने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Trump) ने सोमवार (स्थानीय समय) को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के साथ “महान संबंध” बनाए रखेगा. अमेरिका के पास ऐसे कार्ड हैं, जो चीन को नष्ट कर सकता है, लेकिन हम उन्हें नहीं खेलेंगे.

US President Trump ने चीन पर हमला बोला

ट्रंप ने कहा, ” चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे होंगे …उनके पास कुछ कार्ड हैं. हमारे पास अविश्वसनीय कार्ड हैं, लेकिन मैं उन कार्डों को नहीं खेलना चाहता. अगर मैं उन कार्डों को खेलता हूं, तो इससे चीन बर्बाद हो जाएगा. मैं उन कार्डों को नहीं खेलने वाला हूं.”

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, “जो पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के साथ चल रही बातचीत को प्रतिबिंबित करने के लिए पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन करता है.”

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की जारी की औपचारिक अधिसूचना, पीएम मोदी का साफ संदेश- “नहीं झुकेंगे”

संविधान और अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम और राष्ट्रीय आपातकालीन अधिनियम सहित कई अमेरिकी कानूनों के तहत अधिकार का हवाला देते हुए, ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ चल रही बातचीत के कारण यह उपाय आवश्यक था ताकि “हमारे आर्थिक संबंधों में व्यापार पारस्परिकता की कमी और परिणामस्वरूप हमारी राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा चिंताओं” को दूर किया जा सके.

भारत पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

गौरतलब है कि ट्रंप ने बीते दिनों भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, ये टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read