Borge Brende Resignation: अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से छोड़े गए एपस्टीन फाइल नाम के जिन्न ने एक नया शिकार किया है. इस बार इसके निशाने पर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (विश्व आर्थिक मंच) के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे रहे. उन्होंने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. एपस्टीन फाइलों में खुलासा हुआ है कि बोर्गे ब्रेंडे के भी अमेरिका के दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंध रहे थे.
नॉर्वे के रहने वाले ब्रेंडे ने साल 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) बने थे. अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से जारी किए गए एपस्टीन फाइल से खुलासा हुआ है कि नॉर्वेजियन नागरिक ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ बिजनेस के सिलसिले में 3 बार रात्रिभोज किये थे. वो ईमेल और टेक्स्ट मैसेजेज के माध्यम से इस बदनाम फाइनेंसर के साथ टच में थे.
इस्तीफा देते हुए WEF के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने कहा,
गहन विचार-विमर्श के बाद मैंने विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष और सीईओ के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. WEF में मेरा साढ़े 8 साल का कार्यकाल काफी सफल रहा.
ब्रेंडे ने जताया दुख
गौरतलब है कि विश्व आर्थिक मंच की तरफ से जारी बयान में एपस्टीन का कोई जिक्र नहीं था. ब्रेंडे ने नॉर्वे की मीडिया को बताया कि उन्हें अमेरिकी नागरिक के साथ संबंध के लिए उन्हें बेहद खेद है. वो नहीं चाहते कि यह मुद्दा WEF जैसे मंच के लिए चुनौती या बाधा बने.
ब्रेंडे ने इससे पहले कहा था कि साल 2018 में उन्होंने पहली बार एपस्टीन से मुलाकात की थी. उस समय उन्हें उसके अतीत और आपराधिक गतिविधियों के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी.
अमेरिका के बदनाम कारोबारी व फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन को साल 2008 में एक नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में दोषी पाया गया था. उसके बाद भी दुनिया के ताकतवर उससे मिलते रहे और उसके साथ संबंध रखे.
एपस्टीन फाइल में ब्रेंडे का नाम कैसे?
अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से जारी किये गए एपस्टीन फाइलों की जांच में पता चला है कि WEF के साल 2018-19 के बीच एपस्टीन के साथ संबंध रहे. दोनों के बीच टेक्स्ट मैसेज से बातचीत होती थी. जिसमें दोनों के बीच एक दोस्ताना संबंध दिखाई देता है.
अपने भेजे संदेशों में ब्रेंडे ने एपस्टीन को शानदार मेजबान बताया है. उन्होंने एपस्टीन के बारे में लिखा कि ट्रंप के पूर्व सहयोगी स्टीव बैनन और नॉर्वे के एक पूर्व सरकारी मंत्री के साथ रात्रिभोज के बाद आपकी याद आ रही है. दोनों के बीच अंतिम बातचीत साल 2019 में एपस्टीन की गिरफ्तारी के पहले तक रहा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

