Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ग्रीनलैंड द्वीप के लिए क्यों बेताब हैं Donald Trump? जानें, रणनीतिक और व्यापारिक तौर पर America के लिए कितना फायदेमंद

ग्रीनलैंड की आबादी सिर्फ 56 हजार है और यहां की जीडीपी 3.3 बिलियन डॉलर है. ग्रीनलैंड के अमेरिका में शामिल होने से समुद्री व्यापार पर एक तरह से अमेरिका का वर्चस्व हो जाएगा.

Greenland Island

ग्रीनलैंड़ द्वीप खरीदना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप.

Greenland Island: अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं. इन सबके बीच अब उन्होंने कहा है कि वह ग्रेटर अमेरिका बनाएंगे, जिसके लिए पनामा नहर कनाडा और डेनमार्क स्थित ग्रीनलैंड द्वीप को अमेरिका में मिलाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. ग्रीनलैंड को अमेरिका में वापस शामिल करने के लिए उन्होंने अपने बेटे ट्रंप जूनियर को वहां भेज दिया है.

क्यों दिलचस्पी दिखा रहे ट्रंप?

अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड में इतनी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. तो आइये जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है? दरअसल, ग्रीनलैंड 2.16 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो अभी डेनमार्क के अधीन एक स्वायत्त इलाका है. ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से काफी मायने रखता है.

तेल-खनिज का बड़ा भंडार

इसके अलावा ग्रीनलैंड दुर्लभ खनिजों से भरा हुआ है. तेल, गैस का प्रचूर भंडार वहां पर है. एक अनुमान के अनुसार, ग्रीनलैंड में करीब 50 बिलियन बैरल तेल का भंडार है. इसके साथ ही बर्फ पिघलने से भविष्य में नया समुद्री मार्ग खुलने की संभावना जताई जा रही है. साल 2023 में जारी हुई एक जियोलॉजिकल सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ओर से खास माने गए 50 खनिज पदार्थों में से 37 सिर्फ ग्रीनलैंड में पाए जाते हैं. अभी फिलहाल इनके उत्पादन पर चीन का प्रभुत्व है.

समुद्री व्यापार पर होगा वर्चस्व

बता दें कि ग्रीनलैंड की आबादी सिर्फ 56 हजार है और यहां की जीडीपी 3.3 बिलियन डॉलर है. ग्रीनलैंड के अमेरिका में शामिल होने से समुद्री व्यापार पर एक तरह से अमेरिका का वर्चस्व हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- …तो क्या America में शामिल हो जाएगा Canada? Donald Trump के बयान से मचा हड़कंप

दुनिया का 7 फीसदी फ्रेश वाटर

ग्रीनलैंड सिर्फ खनिज ही नहीं, बल्कि फ्रेश वाटर के लिए भी काफी अहम है. इस द्वीप का एक चौथाई हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है. इसके साथ ही दुनिया का करीब 7 फीसदी फ्रेश वाटर भी यहां पर है. अगर डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को खरीदने में कामयाब होते हैं, तो यह अमेरिका के लिए रणनीतिक लिहाज से काफी फायदेमंद होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital