Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

…तो क्या America में शामिल हो जाएगा Canada? Donald Trump के बयान से मचा हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप ने सवाल किया कि अगर कनाडा की सुरक्षा के लिए अमेरिका हर साल 200 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है, तो इसका कारण क्या है?

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने वाले बयान पर विवाद शुरू हो गया है. ट्रंप के इस बयान पर कनाडा के तमाम नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  ट्रंप ने कहा कि वह कनाडा और अमेरिका के बीच की सीमा को खत्म कर देंगे, ताकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहतर हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि वह कनाडा के साथ आर्थिक दबाव का इस्तेमाल करेंगे.

ट्रूडो का फूटा गुस्सा

इस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का गुस्सा फूट पड़ा. ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि कनाडा कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोग और समुदाय एक-दूसरे के बड़े व्यापारिक और सुरक्षा साझेदार हैं, और यह संबंध एक-दूसरे के लाभ के लिए हैं.

ट्रंप ने कनाडा की तरफ से अमेरिका को आने वाले सामान की अहमियत को नकारते हुए कहा कि अमेरिका को कनाडा से लकड़ी और डेयरी उत्पादों की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने सवाल किया कि अगर कनाडा की सुरक्षा के लिए अमेरिका हर साल 200 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है, तो इसका कारण क्या है?

यह भी पढ़ें- Canada: ट्रूडो को आखिरकार छोड़ना पड़ा PM पद, इस्तीफा देते हुए बोले- मैं अगले चुनाव के लिए अच्छा विकल्प नहीं

ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर बताया

ट्रंप ने कनाडा को आर्थिक रूप से कमजोर बताया और कहा कि कनाडा पर अमेरिका का 36 ट्रिलियन डॉलर का बकाया है. उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को प्रधानमंत्री न कहकर गवर्नर बुलाया, यह जताते हुए कि कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बना दिया जाएगा. इसके साथ ही ट्रंप ने एक नया अमेरिका का नक्शा जारी किया, जिसमें कनाडा को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital