Bharat Express DD Free Dish

भारत पर Tariff, पाकिस्तान को छूट और दिल में नोबेल की चाहत, डबल रेस की दौड़ में क्यों Trump ?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भारत पर 25 प्रतिशत Tariff लगाने और पाकिस्तान को छूट देने को लेकर चर्चा में हैं.

भारत पर Tariff, पाकिस्तान को छूट और दिल में नोबेल की चाहत, डबल रेस की दौड़ में क्यों दौड़ रहे Trump ? - भारत एक्सप्रेस

ट्रंप (Trump) एक डबल रेस (double race) में हैं - एक नोबेल (Nobel) पुरस्कार की दौड़ और दूसरी अमेरिकी व्यापार समझौतों (US trade deals) की; उनके नए ट्रंप टैरिफ (trump tariffs) के ऐलान ने भारत अमेरिका संबंधों (India US relations) को तनावपूर्ण बना दिया है, जबकि पाकिस्तान को राहत (relief) देकर ट्रंप पाकिस्तान संबंधों (Trump Pakistan relations) को सुधारा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भारत (India) पर 25 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) लगाने और पाकिस्तान को छूट देने को लेकर चर्चा में हैं. बता दें, ट्रंप ने पहले भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) लगाया था लेकिन अब उसमें सिर्फ एक प्रतिशत घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया है. तो वहीं पाकिस्तान (Pakistan) पर मेहरबान ट्रंप (Donald Trump) ने 29 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) को कर दिया है. कहे तो पाकिस्तान (Pakistan) को 10 प्रतीशत की छूट मिल गई है.

अमेरिका तेल खरीदेगा पाकिस्तान ?

पाकिस्तान अब अमेरिका (America) से ज्यादा मूल्य पर तेल खरीदेगा. आपको ये भी बता दें कि पाकिस्तान के पास कोई भी पुख्ता तेल भंडार नहीं है. ये मैं नहीं बोल रहा हूं इसे खुद 2019 में वहां के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने दावा किया था. लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्रालय ने खारिज भी कर दिया था. लेकिन ट्रंप ने फिर भी पाकिस्तान को व्यापार में छूट दी है. कयास लगाया जा रहा है कि ट्रंप ने ऐसा इसलिए किया है शायद पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल पुरस्कार का सपना दिखाया है.

नोबेल पुरस्कार की चाहत

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट कई बार दावा कर चुकी हैं कि ट्रंप ने बीते छह महीनों में कई देशों के बीच संघर्ष खत्म करवाए हैं जिसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) मिलना चाहिए. ट्रंप खुद भी इस चाहत को छिपा नहीं पाए हैं. कई बार उन्होंने इसे बोल दिया है.

ट्रंप भारत से नाराज !

भारत की बात करें तो ट्रंप भारत से नाराज हैं. वो इसलिए नाराज है क्योंकि भारत अमेरिकी शर्तों पर टैरिफ डील करने को तैयार नहीं है. भारत ने साफ कहा है कि उसके लिए किसानों और छोटे कारोबारियों का हित सबसे पहले है. अमेरिका के वित्त मंत्री और विदेश मंत्री भी भारत के इस रुख से परेशान हैं और इसे रिश्तों में खटास की वजह बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Maharashtra के पुणे में सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की आग, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया हिंसा की वजह

भारत सरकार ने क्या कहा ?

भारत सरकार ने साफ कहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी. ट्रंप की धमकी वाली रणनीति भारत पर काम नहीं कर रही है और यही बात उन्हें खल रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read