Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मैथ्यू हेडन बने पाकिस्तानी टीम के मेंटोर, टी-20 विश्व कप में भारत के सामने चुनौतियां  

दुबई- टी-20 वर्ल्ड कप अगले महीने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरु होने जा रहा है. टूर्नानेंट के लिए आईसीसी ने मैचों का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में भी लग गई हैं. इसी की तैयरियों के चलते एशिया कप के फाइनल में पहुंची पाकिस्तानी टीम ने अपने नए मेंटर का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम की मेंटोरशिप दी है.

पाकिस्तान के साथ हेडन का यह दूसरा कार्यकाल

 टी-20 वर्ल्ड कप में थे बल्लेबाजी सलाहकार

मैथ्यू हेडन बने पाकिस्तानी टीम के मेंटोर, टी-20 विश्व कप में भारत के सामने चुनौतियां

पाकिस्तान की टीम दुबई में चल रहे एशिया कप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उसने भारत को सुपर-4 राउंड के रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली. पाकिस्तान की इसी फार्म को टी-20 वर्ल्ड में भी जारी रखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैथ्यू हेडन को टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है. हेडन 15 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में पाकिस्तानी टीम के साथ जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हेडन का यह पाकिस्तान के साथ दूसरा कार्यकाल होगा. पिछले साल यूएई में आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी हेडन पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका में थे. तब पाकिस्तान की टीम जबरदस्त खेल दिखाते हुए सुपर-10 लीग में भारत , न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड औऱ नामीबिया को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंची थी. पाकिस्तान की टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही कुछ दोहराने के मक्सद से मैथ्यू हेडन को वापस टीम से जोड़ा है.

पीसीबी के इस घोषणा के बाद हेडन ने कहा, “मैं दोबारा पाकिस्तानी टीम के साथ जुड़ने को लेकर खुश हूं और उनके साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. मैंने देखा है कि पाकिस्तान एशिया कप में कितना शानदार प्रदर्शन कर रहा है. खासतौर पर रविवार को उसकी भारत पर जीत” हेडन ने कहा कि मुझे लगता है कि मौजूदा पाकिस्तान की  टीम में जरुर कोई बात है. यह ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में जरुर कुछ बढ़िया करेगी. वहां की परिस्थितियां भी पाकिस्तान टीन के अनुकूल रहने वाली है. हेडन ने कहा कि मुझे यकीन है कि जैसा प्रदर्शन उसने पिछले साल यूएई में टी-20 विश्व कप में किया था वैसा ही प्रदर्शन वो ऑस्ट्रेलिया में भी दोहराएंगे.

भारत को रहना होगा पाकिस्तान से सतर्क—

एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को सुपर-4 के रोमांचक मुकाबले में 5 साल बाद हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. हालांकि 1 मैच में भारत ने भी पाकिस्तान को मात दी थी. अगर आकड़ों की बात करे तो भारत अभी पाकिस्तान की टीम पर भारी है. लेकिन पिछले साल यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार और अब एशिया कप में मिली हार से भारत को अब सतर्क रहने की जरुरत है. दो बड़े टूर्नामेंट में लगातार हार के बाद भारत को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत करनी है. पाकिस्तान टीम के साथ मैथ्यू हेडन के एक बार फिर जुड़ने के बाद भारत को थोड़ा सतर्क रहना होगा. क्योकि मैथ्यू हेडन भारतीय खिलाड़ियों के साथ इंटरनेशनल मैचों के अलावा आईपीएल लीग में भी बहुत खेल चुके है. इसलिए उन्हें भारतीय टीम की ताकत और कमजोरी दोनों की अच्छे से समझ है. पिछले साल भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार के समय मैथ्यू हेडन पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी सलाहकार थे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital