Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस की 258 सीटों पर बढ़त देखी गई, डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा.

Donald Trump

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनावों (Midterm Elections 2026) के ताजा रुझानों और प्रोजेक्शन्स में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) में भारी बढ़त हासिल कर रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. प्रमुख अमेरिकी मीडिया नेटवर्क एनबीसी न्यूज (NBC News) के डिसीजन डेस्क के ताजा अनुमानों के अनुसार, 435 सदस्यीय निचले सदन में डेमोक्रेट्स निर्णायक बहुमत के जादुई आंकड़े (218) को काफी पीछे छोड़ते हुए 258 सीटों तक पहुंचते दिख रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी महज 177 अनुमानित सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.

ट्रंप प्रशासन के विधायी एजेंडे पर लगेगी लगाम

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के चुनावी विश्लेषणों के अनुसार, यह नतीजा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन नेतृत्व के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बढ़ती महंगाई, जीवनयापन की लागत, स्वास्थ्य सेवाओं और टैरिफ नीतियों को लेकर मतदाताओं में उपजे असंतोष ने डेमोक्रेट्स के पक्ष में ‘ब्लू वेव’ का काम किया. सदन पर नियंत्रण हासिल करने के बाद अब डेमोक्रेट्स के पास संघीय बजट, वित्तीय आवंटन और प्रमुख प्रशासनिक नीतियों पर वीटो लगाने और संसदीय समितियों के जरिए सरकारी कामकाज की सघन जांच कराने की चाबी आ जाएगी.

हकीम जेफरीज बन सकते हैं पहले अश्वेत स्पीकर

इस चुनावी जीत के साथ ही हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज के प्रतिनिधि सभा का अगला स्पीकर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. यदि जनवरी में नई कांग्रेस के गठन पर वे चुने जाते हैं, तो वे अमेरिकी इतिहास में सदन के स्पीकर बनने वाले पहले अश्वेत नेता होंगे. नतीजों के बाद जेफरीज ने जीत का स्वागत किया, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जनादेश को स्वीकार करने को तैयार हैं, हालांकि उन्होंने अपने विधायी वीटो अधिकारों का इस्तेमाल करने की बात भी दोहराई है.

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital