Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Assam News: तेजपुर विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों का लगेगा जमावड़ा

Assam News: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तेजपुर विश्वविद्यालय एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है. सम्मेलन 4-6 जून तक आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का थीम है ‘धरा: भारतीय पारंपरिक कृषि मेला’. इस कार्यक्रम का उद्देश्य परंपराओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है.

Assam News: तेजपुर विश्वविद्यालय

Assam News: तेजपुर विश्वविद्यालय

Assam News: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तेजपुर विश्वविद्यालय एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है. सम्मेलन 4-6 जून तक आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का थीम है ‘धरा: भारतीय पारंपरिक कृषि मेला’. इस कार्यक्रम का उद्देश्य परंपराओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है. विश्वविद्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को प्राचिन भारतीय पारंपरिक कृषि संपदा से परिचित करना है. कार्यक्रम शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय द्वारा पोषित है. इस आयोजन में असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट और कपास विश्वविद्यालय, गुवाहाटी भागीदारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कैंसर रोगी की मदद के लिए आगे आए लोग. महज 24 घंटे में अकाउंट में जमा कराए 80 लाख रुपये

कृषि क्षेत्र के चुनौतियों का समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है, “किसानों, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और कृषि से जुड़े लोगों के विचारों, ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच है. इस आयोजन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है. तीन दिवसीय कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार कर ली गई है. पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक पैनल डिबेट, इंटरैक्टिव कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां, क्षेत्र प्रदर्शन, छात्र प्रतियोगिताएं किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. बताया गया है कि असम सरकार के कृषि मंत्री ने भी न्यौता स्वीकार कर लिया है. कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital