Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sankashti Chaturthi 2023: 7 जून को आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी, चंद्रमा के गोचर से इस राशि वालों के खुल रहे हैं भाग्य, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sankashti Chaturthi 2023: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी. यह 7 जून को पड़ रही है.

Ganesh Ji

गणेश जी

Sankashti Chaturthi 2023: हिन्दू धर्म में किसी भी नए काम के शुभारंभ में भगवान गणेश की पूजा और उपासना की विशेष तौर पर मान्यता है. इसके अलावा गणेश जी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है. प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश जी को पूजने की विशेष मान्यता है. इस बार भी आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी. यह 7 जून को पड़ रही है. वहीं इस दिन बुधवार भी है. इस दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में चली आ रही तमाम परेशानियों से निजात मिलती है.

जानें इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य आचार्य रामानुज के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 जून को रात 10 बजे से ही हो जाएगी और इसका समापन अगले दिन 7 जून को रात 11 बजे होगा. इसलिए उदया तिथि के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी 7 जून को मनाई जाएगी. इस दिन संध्या काल में 7 बजे के बाद से पूजा का शुभ मुहूर्त है. वहीं गणेश भगवान के साथ चंद्रमा की भी पूजा इस दिन की जाती है. इसके लिए रात्रि रात 10 बजकर 18 मिनट पर चंद्रमा को अर्घ्य दें. संकष्टी चतुर्थी के दिन कई तरह के विशेष योग बन रहे हैं. वहीं ग्रह दशाओं के अनुसार इस दिन वैसे तो समृद्धि और खुशहाली के लिए सभी श्रद्धालुओं को पूजा पाठ और व्रत रखना चाहिए लेकिन मकर राशि वालों को इस दिन व्रत जरूर रखना चाहिए. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते हुए गणेश जी पर दुर्वा जरूर चढ़ाएं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: Panchak June 2023: जून में इस दिन से शुरु होने वाला है पंचक, भद्रा भी उसी दिन से शुरु, शुभ कार्यों पर रहेगी रोक, अभी से हो जाएं सावधान

चंद्रमा का होगा मकर राशि में प्रवेश

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार बुधवार के दिन सुबह चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि के जातकों के लिए यह काल अति उत्तम रहने वाला है. संकष्टी चतुर्थी के बाद से इस राशि वालों को विशेष लाभ मिलता दिख रहा है. इस राशि वाले लोगों को इस दौरान अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. वहीं आय के नए साधन बनेंगे. इसके अलावा नवीन वाहन सुख की प्राप्ति होने की भी संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital