Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना : लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, शव को ‘ट्री कटर’ से काटकर प्रेशर कुकर में उबालता था आरोपी

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद महिला के शव को पेड़ काटने वाली मशीन (चेनशॉ) से काटकर कई टुकड़े कर दिए.

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद महिला के शव को पेड़ काटने वाली मशीन (चेनशॉ) से काटकर कई टुकड़े कर दिए. इतना ही नहीं, आरोपी शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालने के बाद उसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसता था. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है.

चेनशॉ से काटा फिर प्रेशर कुकर में उबाला

पूरा मामला नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता आकाश-आकाशदीप सोसायटी का है. जहां अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर बने फ्लैट में एक 56 वर्षीय व्यक्ति 36 साल की महिला के साथ रहता था. आरोपी का नाम मनोज साहनी और मृतक महिला का नाम सरस्वती वैद्य बताया जा रहा है. पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी. जिससे लोग काफी परेशान थे.जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मनोज साहनी के फ्लैट पर पहुंची और अंदर जाकर देखा तो तेज दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने अंदर तलाशी शुरू की तो महिला के शव के टुकड़े मिले. पूछने पर आरोपी मनोज ने बताया कि ये शव के टुकड़े उसके पार्टनर सरस्वती वैद्य के हैं. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

झगड़े के बाद की महिला की हत्या

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि, उसने ही सरस्वती वैद्य की हत्या की है. सरस्वती वैद्य से आरोपी मनोज की किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने बाजार से चेनशॉ खरीद कर घर आया और उसी से उसकी हत्या कर दी. बाद में शव के कई टुकड़े कर दिए. पुलिस का ये भी कहना है कि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में भी उबाला था. शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है. मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है. इसके अलावा अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- संजीव माहेश्वरी जीवा को मारने के लिए तैयार था प्लान B, विजय नाकामयाब होता तो दूसरे शूटर मार देते गोली !

डीसीपी जयंत बाजबाले ने जानकारी देते हुए बताया कि लिन-इन में रह रही एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पड़ोसियों ने बदबू आने पर इसकी शिकायत की थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फ्लैट से बरामद किया है. शव कई टुकड़ों में था. आरोपी बोरीवली में दुकान चलाता था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital