Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

..तो इस दांव से बीजेपी होगी गोवा में मज़बूत,मिलेगा दो तिहाई बहुमत

..तो इस दांव से बीजेपी होगी गोवा में मज़बूत,मिलेगा दो तिहाई बहुमत

..तो इस दांव से बीजेपी होगी गोवा में मज़बूत,मिलेगा दो तिहाई बहुमत

पणजी—गोवा की राजनीति में बीजेपी ने एक बड़ा सियासी दांव चल दिया है. कांग्रेस के 11 विधायकों में से 8 बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. कांग्रेस के विधायक दल के उपनेता संकल्प अमोनकर ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि की है. उन्होने बताया कि पार्टी के 8 विधायकों ने प्रदेश में मौजूद सत्ताधारी दल बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव के बाद बीजेपी को 2 तिहाई बहुमत मिल जाएगा.

गोवा पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भी होंगे बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी का हाथ छोड़कर अब अपनी नई राह पकड़ ली है. कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहे है. जिसमे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का नाम भी शामिल है. कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में अपना राजनीतिक सफर जारी रखने जा रहे नेताओं में दिगंबर कामत और संकल्प अमोनकर के अलावा माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सेकीरा और रुडोल्फ फर्नाडीस के नाम शामिल हैं.

गोवा में बीजेपी का किला होगा मज़बूत

गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास इस समय 20 सीटें मौजूद है और वो सत्ता पर काबिज है. कांग्रेस के 11 विधायकों में से 8 के बीजेपी शामिल होने के बाद उसकी संख्या 28 हो जाएगी. विधानसभा में 28 विधायकों के बाद बीजेपी की ताकत गोवा में और बढ़ जाएगी जबकि कांग्रेस में सिर्फ 3 विधायक ही रह जाएंगे. सूत्रो के मुताबिक एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस के आठ बागी विधायकों से मुलाकात की है. जिसके बाद उन्हे पार्टी में शामिल कराए जानी की  औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी.

—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital