Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

21 तोपों की सलामी से लेकर बाइडेन और फर्स्ट लेडी के साथ प्राइवेट डिनर तक…बेहद खास है पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा

PM Modi US visit: पीएम मोदी अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर जा रहै हैं. 21 से 24 जून तक यह पीएम मोदी की रायकीय यात्रा होगी. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बाइडेन परिवार 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शानदार रात्रिभोज की मेजबानी करने के लिए तैयार है.

PM Modi's US visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

PM Modi US visit: पीएम मोदी अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर जा रहै हैं. 21 से 24 जून तक यह पीएम मोदी की रायकीय यात्रा होगी. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बाइडेन परिवार 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शानदार रात्रिभोज की मेजबानी करने के लिए तैयार है. मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. रात्रिभोज के अलावा अमेरिका में पीएम के लिए और भी कई शानदार चीजों का आयोजन होने जा रहा है. अमेरिका पहुंचते ही सबसे पहले पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 22 जून को दक्षिण लॉन में पीएम का स्वागत समारोह होगा और रात में स्टेट डिनर का आयोजन भी होगा. इतना ही नहीं पीएम मोदी 23 जून को अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे. उसी दिन संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग दिवस कार्यक्रम रखा गया है. पीएम कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे. बता दें कि 2014 में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अगुवाई भारत ने की थी. यूएन में भारत के प्रस्ताव पर 175 देशों ने सहमति जताई थी. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस साल पीएम का यूएस सचिवालय में कार्यक्रम में मौजूद होना बेहद खास है.

पीएम मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

बता दें कि यह इतिहास में पहली बार होगा जब मोदी को व्हाइट हाउस पहुंचने पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. व्हाइट हाउस में ही 22 जून को उनके सम्मान में स्टेट डिनर होगा. लेकिन उससे एक दिन पहले 21 जून को राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन खास मोदी के लिए डिनर रख रहे हैं. वहीं स्टेट डिनर का आयोजन व्हाइट हाउस के विशाल पार्क में होगा. इस डिनर में अमेरिका के सैकड़ों प्रभावशाली व्यक्तियों को न्यौता दिया गया है.

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

 

पीएम मोदी की राजकीय यात्रा को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि भारत-अमेरिका साझेदारी का पथ अकल्पनीय है और आशाओं से भरा है. उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका बड़े, जटिल देश हैं. हमें निश्चित रूप से पारदर्शिता बढ़ाने, बाजार पहुंच को बढ़ावा देने, अपने लोकतंत्र को मजबूत करने, अपने लोगों की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए काम करना है. वहीं अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों के परिवर्तन की गति और पैमाने “अभूतपूर्व” रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे भारतीय नेता हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा राजकीय यात्रा का सम्मान दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या किया कि कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर, जानें पूरा मामला

क्या होती है राजकीय यात्रा?

राजकीय यात्राएं किसी सरकार के अपनी आधिकारिक क्षमता में किसी विदेशी देश की यात्राएं होती हैं. अमेरिका की राजकीय यात्राएं केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर होती हैं. अमेरिका में, इन यात्राओं में 21 तोपों की सलामी, व्हाइट हाउस आगमन समारोह, एक व्हाइट हाउस रात्रिभोज और राजनयिक उपहारों के आदान-प्रदान जैसे विस्तृत समारोह होते हैं.

ये अमेरिका यात्रा है बेहद खास?

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा बेहद खास है. दरअसल, भारत इस साल सितंबर में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है. साथ ही अमेरिकी मीडिया की मानें तो मोदी की यात्रा के दौरान 350 फाइटर जेट इंजनों के भारत में निर्माण का बड़ा सौदा हो सकता है. इसके अलावा 30MQ-9B आर्म्ड ड्रोन खरीदने का सौदा भी किया जा सकता है. इस समझौते में तीनों सेनाओं को 10 ड्रोन ऐसे मिलेंगे जो 6000 किलोमीटर तक की रेंज में ऑपरेशन कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital