Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सरदार पटेल के बाद अमित शाह आधुनिक लौह पुरुष’: जन्मदिन पर स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने दी गृह मंत्री को बधाई, दीर्घायु की कामना

Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बधाई दी. सरदार पटेल के बाद उन्‍हें आधुनिक ‘लौह पुरुष’ बताया, धारा 370 और राम मंदिर का जिक्र किया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने उन्हें भावपूर्ण शुभकामनाएं दी हैं. अपने वीडियो संदेश में स्वामी जी ने अमित शाह के कृतित्व की तुलना देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल से करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता के महापुरुष सरदार पटेल के बाद यदि किसी को ‘लौह पुरुष’ होने का वास्तविक सौभाग्य प्राप्त हुआ है, तो वह माननीय गृह मंत्री अमित शाह हैं.

धारा 370 और राम मंदिर निर्माण में भूमिका की सराहना

स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने राष्ट्र सुरक्षा के क्षेत्र में गृह मंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा कि बंगाल से लेकर कश्मीर तक राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और देश के भीतर विदेशी व अवांछित तत्वों को बाहर निकालने के लिए जो दृढ़ कदम उठाए गए हैं, वे अद्भुत और ऐतिहासिक हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आज पूरा राष्ट्र उनके सुरक्षित हाथों में निश्चिंत महसूस करता है.

संस्कृत श्लोकों के साथ की शतायु होने की मंगलकामना

स्वामी जी ने वैदिक व संस्कृत श्लोकों के माध्यम से अमित शाह को जन्मदिन का शुभाशीर्वाद देते हुए उनके 100 वर्ष (शतायु) तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की कामना की. उन्होंने कहा कि अमित शाह की दृढ़ कार्यशैली और राष्ट्रभक्ति देश के युवाओं के अंतःकरण को निरंतर प्रेरित करती रहेगी.

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital