Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर

Jammu Kashmir: ADGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों के धर पकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

kupwara

सांकेतिक तस्वीर

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा के जुमागंड इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. वहीं इस मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. ADGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों के धर पकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

आतंकियों के छिपे होने की मिली थी खबर

दरसल, मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया, जो तड़के मुठभेड़ में तब्दील हो गया. इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सुरक्षा एजेंसियों और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए गए हैं.

घुसपैठ की कोशिशों को सेना कर रही नाकाम

वहीं बीती रात सेना ने गुरुवार (15 जून) को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी हुई. जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सतर्क जवानों ने 14 और 15 जून की मध्यरात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: Manipur: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर फेंका गया पेट्रोल बम, घर में लगाई गई आग

मंगलवार को भी दहशहगर्दों का खात्मा

पाकिस्तान से भारत में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को ऑपरेशन डोगा नार के तहत उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया. सेना द्वारा मारे गए दोनों दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए. वहीं आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना और पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital