Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मैदा: एक ऐसा जहर जिसे आप रोज शौक से खा रहे हैं, जाने इससे होने वाले नुकसान 

मैदा के ज्यादा सेवन से कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ सकता है. मैदे को आटे से बनाया जाता है, लेकिन मैदा बनाने के प्रोसेस में आटे का सारा प्रोटीन खत्म हो जाता है.

मैदा

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Health tips: हम देखतें है शहरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह के समय ब्रेड और उससे बने व्यंजन खाना पसंद करते है. अक्सर घरों में मैदा से बने नाश्ते का सेवन करना आम बात है. लोग मैदे से बनी चीजें जैसे, कचोरी, मठरी, नमक, पारे, समोसे आदि खाना पसंद करते है. हालांकि, ये सब फूड पुराने समय से लोगों के पसंदीदा रहे हैं. लेकिन, अब इसकी जगह पिज्जा और ब्रेड ने ले ली है. मगर बात वही है हम पहले भी मैदा खाना पसंद करते थे और आज भी खाते हैं. माना की मैदे से बना अधिकतर खाना बहुत स्वादिष्ट होता है. जैसे-रुमाली रोटी, नान, केक, पेस्ट्री, नमकीन, पास्त और समोसे आदि. ये सूची कभी न खत्म होने वाली है, जबकि हम ये जानते है कि मैदा से बनी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक होती हैं. इसके बावजूद भी लोग मैदा खाना पसंद करते है. लेकिन वास्तव में यह सेहत के लिए क्यों खराब है या यह हमें कितना नुकसान पहुंचा सकता है, यह हम में से बहुत से लोगों को नहीं पता है तो आइए जानते है मैदा सेहत के लिए क्यो हानिकारक है.

मैदा खाने से होने वाले नुकसान

मैदा के ज्यादा सेवन से कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ सकता है. बात यह है कि मैदा में स्टार्च की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे मोटापा बढ़ता है. मोटापा बढ़ने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर भी बढ़ने लगता है. लकिन अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्रोल की समस्या है तो मैदे का सेवन करने से जरुर बचें.

हड्डियां होती हैं कमजोर

मैदे को आटे से बनाया जाता है, लेकिन मैदा बनाने के प्रोसेस में आटे का सारा प्रोटीन खत्म हो जाता है. जिसकी वजह से ये एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्शियम को खींचकर कमजोर करने का काम करता है.

ये भी पढ़ें: कच्चे स्प्राउट्स खाने के फायदें ही नहीं जान लें सेहत पर होने वाले नुकसान भी

पाचन संबंधी समस्याएं

मैदे का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकता है. मैदा में बहुत कम पोषण मूल्य और शून्य फाइबर होता है. फाइबर की कमी से इसे पचाना मुश्किल हो जाता है. यह नियमित रुप से मल त्याग में बाधा उत्पन्न करता है जिससे कब्ज की समस्याएं हो सकती है.

मैदा से होने वाले नुकसान से बचने के उपाए

मैदे से होने वाले नुकसान से बचने के लिए इससे बनी चीजों को तलने से पहले उबाल ले, जिससे ये पेट में जाकर सीधे चिपकता नहीं है और आराम से पच जाता है. इसके अलावा आप मैदा में सूजी और आटा भी मिला कर व्यंजन बना सकते हैं ताकि ये आसानी से पच जाए. इसके अलावा कोशिश करें कि मैदे में ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें इसकी जगह एयर फ्रायर में या ओवन में पका लें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital