Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

असम के गुवाहाटी में हिली धरती, नॉर्थ ईस्ट के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

Earthquake: असम के गुवाहाटी और नॉर्थ ईस्ट के अन्य हिस्सों में आए भूकंप के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. आज आए भूकंप को लेकर लोगों में दहशत देखी गई.

Earthquake

भूकंप (फोटो प्रतीकात्मक)

Earthquake: असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं इसी बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. मिली जानकारी के अनुसार यहां आए भूकंप की तीव्रता 4.8 थी. वहीं इस भूकंप का केंद्र जमीन से 70 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है.  हालांकि भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. वहीं आज असम समेत पूर्वोत्तर में आए इस भूकंप का समय सुबह करीब 10.30 बजे बताया जा रहा है. इस दौरान लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.

असम के गुवाहाटी और नॉर्थ ईस्ट के अन्य हिस्सों में आए भूकंप के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. आज आए भूकंप को लेकर लोगों में दहशत देखी गई. बता दें कि इस महीने असम में कई बार भूकंप आ चुके हैं. जिस कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं कुछ दिनों पहले ही दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बताया गया था. जोकि जमीन से काफी नीचे था.

इस महीने असम में कई बार भूकंप

बता दें कि असम में इससे पहले भी जून के महीने में कई बार भूकंप आ चुका है. इस माह की 11 तारीख को भी असम में भूकंप आया था. उस समय इसकी तीव्रता 3.6 थी. यह भूकंप असम के मध्य भाग में आया था. भूकंप का समय पूर्वाह्न के 11 बजकर 35 मिनट था. वहीं इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में बताया गया था. जोकि जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

इसे भी पढ़ें: Manipur: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर फेंका गया पेट्रोल बम, घर में लगाई गई आग

11 जून से दो दिन पहले ही 9 जून को असम में भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता भी 3.7 बताई गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, असम में आए इन झटको का समय सुबह 10 बजकर 05 मिनट बताया गया. वहीं इस भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में बताया गया जोकि जमीन से 10 किमी की गहराई में था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital