Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: यूपी में कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं है सपा? होर्डिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर पटना में होने जा रही विपक्षी एकता की बैठक को लेकर होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें अखिलेश, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल आदि की तस्वीरें हैं, लेकिन किसी कांग्रेस नेता की फोटो नहीं है.

सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर देश में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हैं. पटना में 23 जून को होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक के बाद आगामी चुनाव को लेकर विपक्ष का क्या रुख होगा, ये काफी हद तक साफ हो सकता है. विपक्षी दल भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने की कवायद में जुटे हैं. पटना में होने वाली इस बैठक में अखिलेश यादव के साथ ही ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, जयंत चौधरी सहित कांग्रेस के नेता व तमाम अन्य विपक्षी दलों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि लखनऊ में लगे एक पोस्टर के बाद अलग ही कानाफूसी शुरू हो गई है.

पटना की तैयारी के पोस्टर लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर भी लगे हैं, जिसमें अखिलेश के साथ ही नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के साथ के चंद्रशेखर राव और जयंत चौधरी, तेजस्वी यादव की तस्वीरें तो हैं लेकिन कांग्रेस के किसी भी नेता की तस्वीर पोस्टर पर नहीं है. जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि क्या यूपी में कांग्रेस के साथ सपा नहीं खड़ी है? जबकि तमाम अवसरों पर अखिलेश ने खुद को कांग्रेस का साथी बताया है और कई बार राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के विचारों की तारीफ भी की है. यूपी में अलग-थलग पड़ चुकी कांग्रेस को भी सपा से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन अब इस होर्डिंग के सामने आने के बाद तमाम अटकलें लगने लगी हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi: मंडावली में विरोध के बावजूद प्रशासन ने तोड़ा मंदिर की रेलिंग, एहतियातन पैरामिलिट्री तैनात, किसकी शिकायत पर हुई यह कार्रवाई?

होर्डिंग को लेकर चर्चा तेज

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी इस होर्डिंग को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है. सपा और कांग्रेस को लेकर कानाफूसी हो रही है. कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अकेले ही अपनी नैया पार लगानी होगी. जानकारी सामने आ रही है कि ये होर्डिंग युवजन सभा के सचिव आशुतोष सिंह द्वारा लगाई गई है. इस होर्डिंग में लिखा है कि “भाजपा को हराने वाले दल साथ आये, 2024 का आगाज, 80 हराओ, बीजेपी हटाओ.”

अखिलेश कांग्रेस को लेकर कह चुके हैं ये बड़ी बात

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कांग्रेस को लेकर कह चुके हैं कि जो दल जिस राज्य में प्रभावशाली है, कांग्रेस को वहां उसका समर्थन करना चाहिए. उनके इस बयान के आधार पर तो ये कहा सा सकता है कि वह ये चाहते हैं कि यूपी में कांग्रेस उसका नेतृत्व स्वीकार करे. दूसरी ओर अखिलेश यादव ने 2024 के लए 80 हराओ भाजपा हटाओ का नारा दे दिया है और 2024 में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर सपा के जीतने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि सपा की गठबंधन सहयोगी रालोद भी यूपी में कांग्रेस को साथ लेने के पक्ष में है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital