Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: बकरीद पर कुर्बानी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश, जरूर देखें सख्त गाइडलाइन

Lucknow: मुख्यमंत्री ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से ही करने के कड़े निर्देश दिए हैं. प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

UP News: गुरुवार को बकरीद ( Bakrid) है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश सामने आया है. उन्होंने कुर्बानी को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है. इसी के साथ सावन, कांवड़ यात्रा समेत अन्य आगामी पर्वों को देखते हुए भी अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं. मंगलवार को सीएम योगी ने बकरीद को लेकर तय स्थान के अलावा कहीं और खासकर विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं करने का सख्त निर्देश दिया है और कहा है कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न हो. इसी के साथ शरारती व अराजक तत्वों से जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ पेश आने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस-प्रशासन को त्योहार पर पैनी नजर रखने के लिए भी कहा गया है.

रहना होगा सतर्क और सावधान

बता दें कि 4 जुलाई से सनातन धर्म का पवित्र माह सावन शुरू हो रहा है. इसको लेकर मंगलवार को सीएम योगी ने कहा है कि, श्रावण मास में परंपरागत कांवड़ यात्रा निकलेगी. इसमें सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व है. श्रावण पूर्णिमा तक अयोध्या का सावन मेला भी शुरू होगा. उन्होंने आगे कहा है कि, नागपंचमी और रक्षाबंधन का भी पर्व है. इसी के साथ कहा कि इससे पूर्व बकरीद का पर्व है और इसी बीच मोहर्रम का महीना भी शुरू होगा. उन्होंने आगे कहा कि, इससे साफ है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है, ऐसे में हमें सतर्क और सावधान रहना होगा.

ये भी पढ़ें- Maharajganj: नेपाल ने बढ़ाया भारतीय वस्तुओं पर कस्टम शुल्क, महाराजगंज के सीमावर्ती बाजारों में पसरा सन्नाटा, व्यापारी परेशान

प्रतिबंधित पशु की न हो कुर्बानी

मुख्यमंत्री ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होने के कड़े निर्देश भी दिए हैं. साथ ही तय स्थान के अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी नहीं होनी चाहिए ये भी कहा है. साथ ही अधिकारियों से कहा है कि, प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो.

शरारती तत्वों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए त्योहार के महीने में शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि, सोशल मीडिया से लेकर कहीं भी शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं. माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए. इसी के साथ आयोजकों के लिए कहा कि, इनको अनुमति देने से पहले उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए. तो वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले की पुलिस व प्रशासन मुस्तैद हो गई है और कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital