Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Election Result: शुरुआती रुझानों में महायुति और एमवीए के बीच कड़ी टक्कर, भाजपा और शिवसेना को बढ़त

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

Maharashtra Election Result

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम.

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, महायुति ने बढ़त बनाई हुई है तो एमवीए भी महायुति के करीब नजर आ रही है.

महायुति के प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है. रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि शिवसेना और एनसीपी ने तीन-तीन सीटों पर बढ़त बनाई है. इसके अलावा, महाविकास आघाड़ी में शामिल दल कांग्रेस और एससीपी 8 सीटों पर और शिवसेना उद्धव गुट ने पांच सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. हालांकि, कुल मिलाकर महायुति के साथ उनकी टक्कर काफी कड़ी बनी हुई है.

ये नेता चल रहे हैं आगे

चर्चित नेताओं की बात करें तो बारामती से युगेंद्र पवार, बांद्रा ईस्ट से जीशान सिद्दीकी आगे चल रहे हैं. इन रुझानों के अनुसार महायुति के लिए राहत की खबरें आ रही हैं. दिंडोशी से संजय निरुपम फिलहाल पीछे चल रहे हैं, जबकि सुनील प्रभु यूबीटी ने उनकी तुलना में ज्यादा वोट प्राप्त किए हैं. भाजपा के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस अपने क्षेत्र में आगे चल रहे हैं. इसके अलावा, भाजपा के अन्य उम्मीदवार गिरीश महाजन भी बढ़त बनाए हुए हैं.

महाअघाड़ी और महायुति के बीच कड़ा मुकाबला

इस बार के चुनाव में महाअघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है. सत्ताधारी पार्टी महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है, वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं. महाअघाड़ी और महायुति, दोनों की तरफ से ही जीत के दावे किए जा रहे हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को समाप्त हो चुकी है. महाराष्ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145 का है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital