Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी में मनचलों की खैर नहीं, पूरे एक्शन में एंटी रोमियो दस्ता

यूपी में अब शोहदों की खैर नहीं

लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार ने शोहदों और मनचलों के खिलाफ तगड़ी मुहिम छेड़ दी है.लड़कियों से छेड़छाड़ की लगातार हो रही घटनाओं को राज्य सरकार ने बहुत ही गंभीरता से लिया है.इसके लिए एंटी रोमियो दस्ता पूरी तरह सक्रिय है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के बाद 21 सितंबर से एंटी रोमियो स्क्वायड का विशेष अभियान नवरात्रि को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है.इस अभियान के तहत एक स्लोगन को केंद्र में रख कर कार्रवाई की जा रही है। स्लोगन के मुताबिक मनचलों की खैर नहीं, आम लोगों से बैर नहीं. इस अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड मनचलों पर कार्रवाई कर रहा है.

संदिग्धों को वॉर्निंग कार्ड दिखाया गया

संदिग्धों को वार्निंग कार्ड दिया जा रहा है. प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद चुनावी घोषणा पत्र के वायदे के मुताबिक एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया था. इस स्क्वायड का उद्देश्य था लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़, उनका शोषण करने वाले शोहदे, मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करना.

सादा वर्दी में होंगे रोमियो स्क्वायड के लोग

अभी तक की कार्रवाई में 60 लोगों को चेतावनी कार्ड थमाया गया है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि आइंदा अगर उन्हें एंटी रोमियो स्क्वायड ने संदिग्ध समझ कर वानिर्ंग कार्ड दिया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के लोग सादी वर्दी में और पुलिस वर्दी में भी रहते हैं. साथ-साथ उनकी कोशिश होती है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर, स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास रहें और महिला छात्रावास और पीजी के आसपास, सोसाइटी और सेक्टरों के आसपास, साथ-साथ मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों के आसपास अपनी चेकिंग करते रहें.उत्तर प्रदेश में ये समस्या काफी बढ़ गयी है.तकरीबन हर रोज तमाम जगहों से लड़कियों के साथे छेड़छाड़ की खबरें मिल रही हैें.इसे लेकर अभिबावक लगातार पुलिस से शिकायतें कर रहे थे लेकिन अब योगी सरकार की पहल पर ये दस्ता मनचलों को मौके पर ही दबोच लेगा .

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital