Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी के बेटे को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, हाल ही में NDA में हुए थे शामिल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने वाई कैटेगरी (Y +) की सिक्‍योरटी प्रदान करने का आदेश जारी किया है.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता डॉ. संतोष सुमन अमित शाह के साथ.

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले एनडीए (NDA) गठबंधन में शामिल नेताओं को बिहार में सरकारी सिक्‍योरटी मुहैया कराई जा रही है. उपेन्द्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, चिराग पासवान, ऋतुराज सिन्हा के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) वाई कैटेगरी (Y +) की सिक्‍योरटी प्रदान की गई है. एनडीए में शामिल होने के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता डॉ. संतोष सुमन को केंद्र सरकार की ओर से यह सिक्‍योरटी देने के आदेश जारी किए गए.

बता दें कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन हाल ही में महागठबंधन को छोड़कर NDA में शामिल हुए थे. अधिकारियों के मुताबिक, संतोष सुमन की सुरक्षा से संबंधित खुफिया इनपुट मिलने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्‍हें वाई प्‍लस कैटेगरी (Y +) की सिक्‍योरटी प्रदान करने का निर्णय लिया. वाई प्लस कैटेगरी के अंतर्गत संतोष सुमन के लिए 11 जवानों की तैनाती होगी, जो अलग-अलग शिफ्ट के हिसाब से उनके साथ और उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे. माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के अंदर संतोष सुमन को अगले दो दिनों के अंदर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगा.

संतोष सुमन बिहार में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. उन्‍होंने हाल में ही बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट से इस्तीफा देकर बिहार का राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया था और कुछ समय के बाद वो फिर एनडीए में शामिल हो गए थे. बिहार सरकार में वो अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग और लघु सिंचाई विभाग के मंत्री पद पर थे.

संतोष सुमन से कुछ समय पहले लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद और दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सिक्‍योरटी व्यवस्था प्रदान की गई थी. इसके अलावा बिहार के युवा नेता मुकेश सहनी और ऋतुराज सिन्हा को भी सिक्‍योरटी मिली थी.

  • भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट फाइल, BJP बोली- 10 से 15 दिनों में इस्तीफा देंगे नीतीश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital