Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कम बजट में भी मिलेंगे शानदार फीचर्स

जल्द ही बाजार में कई सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने जा रही हैं.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही हैं. टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार बेचने के मामले में अभी नंबर एक पोजीशन पर चल रही है. इसके अलावा कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें बेच रही हैं. हालांकि, अभी अधिकतर इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन जल्द ही बाजार में कई सस्ती इलेक्ट्रिक कारें पेश होने जा रही हैं.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत की कारण जो लोग इलेक्ट्रिक कारें खरीदना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छी खबर है. भारतीय बाजार में तीन ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश होने वाली हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास होगी. यहां पेश होने वाली 3 सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं. इसमें Tata Tiago EV, MG की किफायती इलेक्ट्रिक कार और Citroen C3 का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन मौजूद है.

टाटा टियागो EV

टाटा मोटर्स 28 सितंबर को भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी से पर्दा उठाने वाली है. इसमें टिगोर ईवी की तरह पावरट्रेन मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसमें 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है, एक बार चार्ज करने पर 302 की रेंज देगी. लॉन्च होने पर टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10 लाख रुपये होने के कयास लगाए जा रहें है.

नई एमजी इलेक्ट्रिक कार

एमजी मोटर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर साफ किया है कि वह 2023 की पहली छमाही में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह इलेक्ट्रिक कार कौन सी होने वाली है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये के बीच होगी. एमजी की नई इलेक्ट्रिक मौजूदा ZS EV से छोटी हो सकती है. उम्मीद है कि प्रति चार्ज 250-300 किमी की रेंज मिलेगी.

सिट्रोएन सी3 ईवी

सिट्रोएन इंडिया 2023 की पहली तिमाही में C3 सब-कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश करेगी. इस सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच होने की उम्मीद की जा रही है. इस साल दिसंबर में इससे पर्दा उठ  सकता है. Citroen C3 EV को ग्लोबल-स्पेक Peugeot e-208 की तरह ही 50 kWh का बैटरी पैक मिलेगा. यह एक बार चार्ज करने पर 300-350 किमी की रेंज देगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital