Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Watch: ग्रेटर नोएडा में टोल मांगने पर भड़की कार सवार महिला, टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा, दी गालियां

Greater Noida: सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग महिला ने पहले महिला टोल कर्मी के कैबिन में घुसती है और फिर उसके बाद काफी देर तक बाल खींचकर बदसलूकी करती है.

greater Noida

दंबग महिला ने टोल कर्मी से की बदसलूकी (फोटो ट्विटर)

Greater Noida Toll Plaza: ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर दंबग महिला की दबंगई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर महिला टोल कर्मी के साथ एक दबंग महिला बदसलूकी कर रही है. पूरा मामला सिर्फ टोल मांगने को लेकर बताया जा रहा है. टोल प्लाजा पर जैसी ही महिला कर्मी ने टोल मांगा तो दंबग महिला आग-बबूला हो गयी. उसने कैबिन में घुसकर महिला कर्मी के साथ जमकर मारपीट की और गाली गलौज करने लगी.

यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, घटना सोमवार को घटित हुई. वहीं घटना के बाद टोल मैनेजर की ओर से दादरी कोतवाली में अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दंबग महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है.

मुंह दबाया, बाल खींचकर गिराया

सीसीटीवी में कैद हुए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग महिला ने पहले महिला टोल कर्मी के कैबिन में घुसती है और फिर उसके बाद काफी देर तक बाल खींचकर बदसलूकी करती है और फिर उसका मुंह दबा देती है. सिर्फ इतना ही नहीं महिला आखिर में उसको कुर्सी से भी गिरा देती है और धमकाने लगती है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3? लोकेशन को लेकर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

दंबग महिला ने आईडी तक नहीं दिखाई

पुलिस के मुताबिक, टोल प्लाजा का एक वीडियो सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर एक महिला और एक पुरुष कार में यहां आए थे. जब दोनों टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उनसे महिला टोल कर्मी ने आई दिखाने को कहा, इस उन्होंने खुद को लोकल बाताया और आईडी न दिखाते हुए गाड़ी को आगे जाने के लिए कहा. इसके बाद भी महिला कर्मी ने उनकी कार को आगे जाने नहीं दिया. जिस पर महिला बौखला गई और उसने गाड़ी से नीचे उतरकर सीधे कैबिन में घुसी और महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे धमकाने लगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital