Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan: तिलक लगाकर स्कूल आने पर छात्र को घेरकर पीटा, पीड़ित ने मुस्लिम छात्रों के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

Rajasthan: राजस्थान के अलवर से एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक हिंदू छात्र तिलक लगाकर स्कूल गया था. वहां मुस्लिम छात्रों ने उसका विरोध किया.

Rajasthan

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के अलवर से एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक हिंदू छात्र तिलक लगाकर स्कूल गया था. वहां मुस्लिम छात्रों ने उसका विरोध किया. आरोप है कि तिलक लगाकर स्कूल आने पर मुस्लिम छात्रों ने उस छात्र को घेरकर पीटाई कर दी. आरोप यह भी लगा है कि पीड़ित को मुस्लिम छात्रों के परिवार वालों ने भी पीटा. मामले में पीड़ित छात्र के परिवार वालों ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. हालांकि, उन्होंने पुलिस पर इस मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया जिसके बाद वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Rajasthan: क्या है पूरा मामला?

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक हिंदू छात्र 25 जुलाई को अपने माथे पर तिलक लगाकर स्कूल गया. स्कूल में इसका मुस्लिम छात्रों ने विरोध किया. इसके बाद अगले ही दिन और भी छात्र तिलक लगाकर स्कूल पहुंच गए. मामला जब तूल पकड़ा तो स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों पक्षों के छात्रों को बुलाकर अच्छे से समझाया. इसके बाद समझा गया कि मामला शांत हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
फिर 27 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे पीड़ित छात्र और एक अन्य छात्र तिलक को लेकर बहस करने लगे. बताया गया कि आरोपी छात्र ने पीड़ित छात्र से कथित तौर पर तिलक हटाने को कहा. इस दौरान आरोपी के कुछ और भी साथी आ गए. अपने को अकेला घिरता देख पीड़ित छात्र जब इसकी शिकायत करने प्रिंसिपल के पास जाने लगा तो दूसरे छात्रों ने उसे घेर किया.
बताया गया कि पीड़ित छात्र को घेरकर सबसे पहले आरोपियों ने उसके माथे से तिलक हटाया और फिर पीट दिया. आरोप यह भी लगा है कि आरोपियों के परिवार वालों ने भी पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की है.

ये भी पढ़ें- चीन ने जारी किया ‘स्टेपल वीजा’ तो भारत ने लगा दी लताड़, जानिए क्या होता है यह Visa

पीड़ित छात्र के परिवार वालों ने दर्ज कराया एफआईआर

वहीं, इस मामले में पीड़ित छात्र के परिवार वालों ने रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस एक ओर दोनों पक्षों से बीच समझौता कराने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर पुलिस पर इस मामले को दबाने का भी आरोप लगा है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है और उनकी जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital