Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jasprit Bumrah की जगह भारतीय टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज

Jasprit Bumrah की जगह भारतीय टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज

चोटिल Jasprit Bumrah की जगह टीम में आए सिराज

मुंबई- ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले  भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. यॉर्कर स्पेश्लिस्ट Jasprit Bumrah चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टी20 मैचों  समेत विश्ववकप से भी लगभग बाहर हो चुके हैं.  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  के अनुसार  चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल कर लिया गया है.

साउथ अफ्रीक के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज से पहले मैच में ही पीठ दर्द की शिकायत के बाद Jasprit Bumrah को आराम दिया गया था. अब वो टीम से बाहर हो चुके है. बीसीसीआई  की सीनियर चयन समिति ने चोटिल  जसप्रीत बुमराह की जगह दक्षिण अफ्रीका के  खिलाफ सीरीज के बाकी 2 मैचों के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल कर लिया है.  सिराज आज गुवाहटी पहुंचेगे.

बेंगलुरु पहुंचे जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और डेथ ओवरों में अपनी सटीक यार्कर से बल्लेबाजों के पसीने छूटा देने वाले बुमराह की कमी भारतीय टीम मैदान में काफी महसूस करेगी. पीठ दर्द से परेशान  बुमराह स्कैन कराने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं. जहां उनका मेडिकल ट्रीटमेंट चलेगा. बुमराह  के मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद ही  राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम आगामी टी20 विश्व कप में उनके खेलने का अंतिम फैसला करेगी.

2 अक्टूबर को खेला जाएगा दूसरा  मुकाबला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ   सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा चुका है. टीम इंडिया ने उस मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है. अब भारतीय टीम की नजर 2 अक्टूबर को गुवाहटी के मैदान पर होने वाले दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी. इस मैच में बुमराह की जगह टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज को भी मौका दिया जा सकता है. साउथ-अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital