Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अंकिता मर्डर केस :कातिलों पर कसा शिकंजा, तीनों आरोपी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

अंकिता मर्डर केस में आरोपियों पर शिकंजा

कोटद्वार/ऋषिकेश – अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. उत्तराखंड की कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. जब इस केस की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी. टीम को लीड कर रहीं डीआईजी पी. रेणुका देवी ने भी कहा था कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया जाएगा जिसके बाद कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया. अब पुलिस आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर सकेगी. अभी तक पुलकित समेत तीनों आरोपियों से उनकी गिरफ्तारी के समय ही पूछताछ की गई थी.

तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ

अभी तक तीनों आरोपियों ने पुलिस को जो बताया उसी के आधार पर पुलिस जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है. एसआईटी तो अभी तक तीनों आरोपियों से मिली भी नहीं है. अब एसआईटी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर अंकिता हत्याकांड से जुड़े हर पहलू पर सवाल कर सकती है. साथ ही एसआईटी तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर भी ले जाकर दुबारा क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी.

अभी तक पुलिस को अंकिता का मोबाइल भी नहीं मिला है. जाहिर है जब अंकिता को नहर में पुलकित आर्य ने धक्का दिया था तो उसके मोबाइल के बारे में भी पुलकित समेत तीनों आरोपियों को ही पता होगा. एसआईटी पुलकित आर्य से कड़ाई से पूछताछ कर मोबाइल के बारे में पता लगाएगी. इसके साथ ही पुलकित आर्य का मोबाइल भी इस केस की अहम कड़ी है. एसआईटी पुलकित आर्य का मोबाइल भी ढूंढने की कोशिश करेगी.

दूसरी तरफ गुरुवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुष्पदीप भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा, जहां एसआईटी ने उसको गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए. पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात पुलिस को बतायी है.

कई लोगों के बयान दर्ज

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी छ: दिनों से जांच कर रही है. कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें रिजॉर्ट के कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी, अंकिता का दोस्त पुष्प (फोन पर बातचीत) भी शामिल हैं. अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्पदीप से गुरुवार को पूरे दिन एसआईटी ने विस्तार से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए. पूछताछ में पता चला कि अंकिता भंडारी का दोस्त पुष्पदीप 14-15 सितंबर को वनंत्रा रिजॉर्ट में रुका था, जिसके बाद 16 सितंबर को पुष्पदीप वापस जम्मू लौटा था.

एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, उसे समझने के लिए कई घटनास्थलों का मुआयना भी किया है. रिजॉर्ट से भी बहुत से साक्ष्य लिए गए हैं. इन्हीं सब कड़ियों को हत्याकांड से जोड़ने के लिए एसआईटी ने पुलकित, अंकित और सौरभ की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी.

दूसरी तरफ अंकिता के मर्डर के दूसरे दिन 19 सितंबर को सुबह आरोपी पुलकित आर्य इलाके के पटवारी वैभव प्रताप से मिला था. ये वही पटवारी वैभव प्रताप है जिसके पास सबसे पहले अंकिता की गुमशुदगी की शिकायत की गई थी. पटवारी वैभव को सस्पेंड किया जा चुका है. 19 सितंबर की सुबह पटवारी से पुलकित की मुलाकात करना भी अब जांच के दायरे में है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital