Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

5G Launching in India: डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम, PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, देश को मिला सुपर स्पीड इंटरनेट

5G Launching in India: डिजीटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम, PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, देश को मिला सुपर स्पीड इंटरनेट

PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, देश को मिला सुपर स्पीड इंटरनेट

नई दिल्ली- भारत में डिजिटल महाक्रांति का युग शुरु हो चुका है.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में  5G मोबाइल सर्विस की लॉन्चिंग कर दी है. PM Modi  ने दिल्ली में  इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम में  5G सेवाओं की शुरुआत की. इस  दौरान उनके साथ दूरसंचार मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौैजूद रहे. वहीं इस भव्य आयोजन में  उतर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी  वाराणसी के  रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी के 5G लांच कार्यक्रम में ऑन लाइन माध्यम से  जुड़े.

भारत में डिजिटल महाक्रांति का युग

देश को आज से  5G मोबाइल सर्विस मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ कर दिया है. यह इवेंट 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें मोबाइल कंपनिया   5G सर्विस का डेमो देंगी. अब इस  ऑन लाइन दुनिया में भारत भी तेजी से आगे बढ़ेगा. PM Modi जबसे देश के प्रधानमंंत्री बने है उन्होने डिजिटल मोड को काफी बल दिया है. उन्होने इस डिजिटल दुनिया में कदम से कदम मिलाने के लिए भारत को अपने ऑनलाइन सोर्सेस को दुगनी रफ्तार देने पर हमेशा से ही फोकस रखा है. भारत में यह बड़ी डिजिटल क्रांति है जो कस्बों को गांव से गांव को शहर से शहर को देश से और देश को दुनिया से जोड़ेगा. यह डिजिटल क्रांति बदलते भारत की नई तस्वीर है.

क्या है 5G नेटवर्क की खास बातें ?

भारत आज टेक्नॉलिजी की दुनिया में बड़ा कदम रख चुका है. देश में 5G नेटवर्क की शुरुआत होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 4G के मुकाबले 10 से 15 गुना बढ़ जाएगी. 5G की नेट स्पीड 10000 MBPS तक होगी जिसके 1 किमी की रेंज तक 10 लाख डिवास कनेक्ट हो सकेंगे. 5G नेटवर्क से  क्लाउड गेमिंग, AR/VR टेक्नोलॉजी, IoT (Internet Of Things) आदि में स्पीड बढ़ जाएगी. Airtel, Reliance Jio और VI  ने  अक्टूबर से 5G रोलआउट का ऐलान किया है. पहले राउंड में 5G अपनी सर्विस  कोलकाता, लखनऊ, पुणे,  बेंगलुरू जैसे  13 शहरों में  रोलआउट करेगा. इसका टारगेट 2 साल के अंदर पूरे देश में अपनी सर्विस देना है.

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital