Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अब ‘प्रचंड’ छुड़ाएगा दुश्मन के छक्के, IAF में शामिल हुआ पहला स्वदेश निर्मित लड़ाकू हेलीकॉप्टर

Indian Army Helicopter Crashed

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय वायुसेना(IAF) की ताकत में आज और इज़ाफा हो गया. ‘प्रचंड’ नाम के पहला स्वदेशी निर्मित लड़ाकू हेलीकॉप्टर को जोधपुर में भारतीय वायु सेना(IAF) के बेड़े में शामिल कर दिया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को पहले स्वदेशी रूप से विकसित लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (LCH) को वायु सेना में शामिल करने के लिए जोधपुर में थे.

वायु सेना को हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपने से पहले यहां एक धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें चारों समुदायों के धर्मगुरु मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचंड में उड़ान भरी.

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वायु सेना में एलसीएच को शामिल करने के लिए नवरात्रि और राजस्थान की मिट्टी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. LCH के शामिल होने से वायुसेना की ताकत बढ़ेगी. देश को स्वदेशी तकनीक पर गर्व है. भारत का विजय रथ तैयार है. एलसीएच ने सभी चुनौतियों का सामना किया है जो दुश्मनों को आसानी से चकमा दे सकता है.

कार्यक्रम के दौरान सिंह ने LCH को विजय रथ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में सुपर पॉवर देशों में भारत का नाम सबसे पहले होगा.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले अपने ट्वीट में कहा था कि इन हेलीकॉप्टरों के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता को काफी बढ़ावा मिलेगा.

–आईएनएस/भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital