Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pak Army To Imran Khan: जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान को सेना का अल्टीमेटम, कहा- राजनीति छोड़ो या फिर मौत की सजा के लिए तैयार रहो

तोशाखाना मामले में जेल की सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

इमरान खान को पाक सेना का अल्टीमेटम

तोशाखाना मामले में जेल की सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान के सामने दो विकल्प रखे हैं. सेना ने इमरान खान से कहा है कि या तो वह राजनीति छोड़ दें या फिर मौत की सजा के लिए तैयार रहें.

तोशाखाना मामले में हुई है सजा

बता दें कि पूर्व पीएम और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. जिसके बाद इमरान खान को जमां पार्क स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें- तलवार के दम पर नहीं…मोहब्बत और प्यार के पैगाम के जरिए आया इस्लाम, ‘भारत के मुसलमान हिंदू हैं’ वाले बयान पर गुलाम नबी आजाद ने पेश की सफाई

सियासी करियर पर छाए काले बादल

वहीं कोर्ट की तरफ से सजा सुनाए जाने के बाद इमरान खान के सियासी करियर पर भी संकट के बादल छा गए हैं. इमरान खान अगले पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. फैसला आने से पहले तोशाखाना मामले में इमरान खान ने राहत की मांग करते हुए याचिा दायर की थी, लेकिन कोर्ट से याचिका को खारिज कर दिया था. इमरान खान पर तोशाखाना से अपने पास रखे तोहफों की जानकारी छिपाने के आरोप लगे थे. जिसमें दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने सजा सुनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital