Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक ‘हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स’ का रिव्यू. वेदों, कर्म और सनातन परंपरा को वैज्ञानिक व तथ्य-आधारित दृष्टिकोण से पेश करती कृति.

hinduism beyond headlines book

बुक रिव्यू: 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स'

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

किताब: ‘हिंदूइस्म बियॉन्ड हेडलाइन्स’
लेखक: प्रो. हिमांशु राय और सुब्रमण्यन (सुब्बू) चिदंबरन
प्रकाशक: ब्लूवन इंक / ऑकम (BluOne Ink / Occam)
शैली: नॉन-फिक्शन / भारतीय ज्ञान परंपरा व दर्शन

आज के सूचना-युग में जहां सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को लेकर अक्सर सतही हेडलाइन्स, सोशल मीडिया विमर्श, भ्रांतियां और आधा-अधूरा ज्ञान हावी रहता है, वहीं ‘हिंदूइस्म बियॉन्ड हेडलाइन्स’ एक संतुलित और तथ्य-आधारित समझ विकसित करने का सराहनीय प्रयास करती है. आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय और वैदिक परंपरा के अध्येता व कॉर्पोरेट रणनीतिकार सुब्रमण्यन (सुब्बू) चिदंबरन द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई यह पुस्तक भारतीय परंपराओं को वैज्ञानिक व तर्कसंगत नजरिए से प्रस्तुत करती है.

विषय-वस्तु और वैचारिक गहराई

यह पुस्तक बुनियादी और गहरे सवालों से पाठकों का परिचय कराती है— सनातन धर्म क्या है, वेद और वेदांत का मूल संदेश क्या है, कर्म और पुनर्जन्म का वास्तविक सिद्धांत क्या है, तथा मूर्ति पूजा और मंदिरों की स्थापत्य संरचना के पीछे का दार्शनिक आधार क्या है?

किताब की अनुक्रमणिका (Contents) को देखने से स्पष्ट होता है कि इसमें सनातन धर्म के विविध आयामों को 35 से अधिक संक्षिप्त और सुगठित अध्यायों में समेटा गया है. इसमें पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष), वैदिक ज्ञान से विज्ञान का उद्भव, उपनिषद-दर्शन, योग, आयुर्वेद, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली और प्राचीन भारत में शासन व्यवस्था (Governance) जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई है. इसके अलावा, ‘आर्यन-द्रविड़ियन थ्योरी’ जैसे ऐतिहासिक भ्रमों पर भी साक्ष्यों के साथ विमर्श प्रस्तुत किया गया है.

पुस्तक का एक मुख्य आकर्षण धर्म और धर्मशास्त्रों की स्पष्ट व्याख्या है. लेखक द्वय ने धर्म-सूत्रों और स्मृति साहित्य (जैसे मनुस्मृति, याज्ञवल्क्य, पराशर) के स्वरूप व अंतर को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया है कि कैसे ये ग्रंथ कालक्रम के अनुसार समाज के कर्तव्यों, सदाचार और आचार-संहिता को व्याख्यायित करते हैं.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

लेखकों की पृष्ठभूमि प्रबंधन और गंभीर अकादमिक जगत से जुड़ी है, जिसका सकारात्मक प्रभाव पुस्तक की भाषा और तार्किक संरचना पर साफ झलकता है. जटिल दार्शनिक अवधारणाओं को भी बोझिल बनाए बिना सरल अंग्रेजी में आम पाठक के लिए सुलभ बनाया गया है. पुस्तक न तो किसी अतिवादी पूर्वाग्रह से ग्रस्त दिखती है और न ही केवल अमूर्त आध्यात्मिक बातें करती है, बल्कि यह सनातन परंपरा को ‘ज्ञान परंपरा’ (Indic Knowledge Systems) के परिप्रेक्ष्य में पेश करती है.

लगभग 170 पृष्ठों के दायरे में रची गई यह पुस्तक उन सभी पाठकों के लिए एक अनिवार्य मार्गदर्शिका (Handy Guide) है, जो भारतीय सभ्यता और सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों को बिना किसी राजनीतिक या सनसनीखेज चश्मे के प्रमाणिक व संतुलित ढंग से समझना चाहते हैं.

यह भी पढ़िए: ‘हनुमान अंश’ की सफलता का डंका: अनुप्रिया नागर को मिला ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ सम्मान, कैंची धाम में नीम करोली बाबा को किया नमन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital