Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Uttarkashi Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल यात्री के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाने और घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं.

Uttarkashi Bus Accident

Uttarkashi Bus Accident

Uttarkashi Bus Accident:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया. गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगानी के पास 35 यात्रियों को ले जा रही एक बस 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, वहीं 27 लोग घायल हुए हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल यात्री के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाने और घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 4 बजे की है जब बस गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही थी.

यह भी पढ़ें: Pakistan Shireen Mazari: पाक सेना के खिलाफ बोला तो पूर्व मंत्री की बेटी को ‘नाइट ड्रेस’ में उठा ले गई पुलिस

घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है: DDMO

उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) देवेंद्र पटवाल ने कहा, “गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगानी के पास 35 यात्रियों को ले जा रही बस के खाई में गिरने से सात की मौत हो गई है और 27 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और अन्य टीमें बचाव अभियान चला रही हैं. पटवाल ने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस गुजरात के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital