Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: अब अगर गाड़ियों पर लिखे मिले ये सारे शब्द तो काटा जाएगा लम्बा-चौड़ा चालान, सीएम योगी ने दे दिए हैं कड़े निर्देश

रविवार को नोएडा पुलिस ने जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की है और एक हजार से लेकर 2500 तक का चालान काटा है.

चालान काटती नोएडा ट्रैफिक पुलिस

UP News: अब अगर गाड़ियों पर ऐसे शब्द लिखे मिले जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो या फिर काली फिल्म लगी होगी तो उन वाहनों का लम्बा-चौड़ा चालान काटा जाएगा. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं और यातायात पुलिस भी अलर्ट हो गई है और लगातार अभियान चलाकर ऐसी गाड़ियों का चालान काटा जा रहा है, जिनके ऊपर भड़काऊ शब्द लिखे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध जिले की यातायात पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रविवार को विशेष अभियान चलाकर जाति और धर्म सूचक शब्द लिखी गाड़ियों का चालान काटा. इसी के साथ उन गाड़ियों का भी चालान काटा, जिनके शीशे पर काली फिल्म लगी थी. इस तरह से रविवार को करीब एक हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए. इसकी जानकारी नोएडा पुलिस ने मीडिया को दी है और कड़े निर्देश भी जारी किए हैं. इस सम्बंध में पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि, वाहनों पर धर्म और जाति सूचक शब्द लिखना यातायात नियमों की अवहेलना है. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है. अगर वाहनों पर धर्म सूचक या फिर जाति सूचक कोई भी शब्द लिखा हो जो कि दूसरों की भावनाओं को आहत करता होगा, उसका चालान काटा जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि, इस तरह के वाहनों मालिकों पर नोएडा में कार्रवाई की गई. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे वाहनों के चालान भी काटे गए हैं, जिन पर क्रोधित प्रकृति के हनुमान जी की तस्वीरें लगी थीं और जिन्होंने गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगायी हुई थी.

ये भी पढ़ें- UP News: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा खेल, 14 साल से दो फर्जी टीचर उठा रहे थे सैलरी, इस घटना के बाद हुआ बड़ा खुलासा, गिरफ्तार

इतने रुपए तक का कटा है चालान

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने मीडिया को बताया कि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में परी चौक, महर्षि आश्रम, किसान चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-15 गोलचक्कर, सेक्टर-62 और रजनीगंधा चौराहों समेत 10 जगहों पर रविवार को विशेष अभियान चलाया गया है और धर्म और जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के 1000 रुपये का चालान काटा गया है जबकि काले शीशे लगाने वाले वाहनों पर 2500 रुपये का चालान काटा गया. इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि, इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital